Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर नगर निगम ने 100 साल पुराना जर्जर मकान किया ध्वस्त, शेष हिस्से के लिए दिया 10 दिन का समय

Follow on Google News
इंदौर नगर निगम ने 100 साल पुराना जर्जर मकान किया ध्वस्त, शेष हिस्से के लिए दिया 10 दिन का समय
इंदौर। नगर निगम द्वारा शहर में खतरनाक और जर्जर मकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को शीतला माता बाजार में 100 साल पुराने एक जर्जर मकान को ध्वस्त किया गया। यह कदम मकान के गिरने से संभावित जनहानि को रोकने के लिए उठाया गया। नगर निगम ने मकान मालिक को पहले ही दो बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन मकान मालिक ने स्वयं मकान को नहीं तोड़ा।

मकान का कुछ हिस्सा शेष बचा

कार्रवाई के दौरान जेसीबी का उपयोग किया गया, लेकिन मकान का कुछ हिस्सा शेष रह गया। इस पर नगर निगम ने मकान मालिक को 10 दिन का समय दिया है कि वह इस शेष हिस्से को स्वयं ध्वस्त कर ले। यदि यह तय समय में नहीं होता है, तो निगम आगे कार्रवाई करेगा। देखें वीडियो...

नगर निगम का अभियान जारी

नगर निगम का यह अभियान शहर में खतरनाक और जर्जर मकानों की पहचान और उन्हें ध्वस्त करने के लिए चलाया जा रहा है। यह कदम मानसून के दौरान इन मकानों से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ये भी पढ़ें- इंदौर में आईटीएमएस सिस्टम से ट्रैफिक सुधार, नियम तोड़ने वालों पर ऑन-द-स्पॉट चालानी कार्रवाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts