Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनीमून मर्डर केस :- पूर्वोत्तर के चाकू ‘डाव’ से हुई राजा की हत्या – परिजनो को आशंका ,बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? CBI जांच की मांग की

Follow on Google News
हनीमून मर्डर केस :- पूर्वोत्तर के चाकू ‘डाव’ से हुई राजा की हत्या – परिजनो को आशंका ,बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? CBI जांच की मांग की
इंदौर - मेघालय के शिलांग में रहस्यमय हालात में मारे गए इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम करीब 5 बजे इंदौर लाया गया। एयरपोर्ट से शव को सबसे पहले उनके घर लाया गया, जहां परिजन और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद शव को अंतिम यात्रा के लिए रीजनल पार्क मुक्तिधाम ले जाया गया। गम और सन्नाटे के बीच राजा का अंतिम संस्कार किया गया। वही बुधवार को शिलांग में सर्चिंग के समय एक रेंकोट भी मिल था। जिसके बाद टीम की तलाश तेज हो गई थी। पुलिस की जांच कई पहलुओं पर - राजा रघुवंशी का शव मिलने और उसके बाद उसके पोस्टमार्टम में हत्या के खुलासे के बाद अब पुलिस जांच की टीम कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यहीं पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है, इसके बाद यह पूरा घटनाक्रम एक साजिश की तरह नजर आ रहा है। यह साजिश है इसकी पुष्टि तब ओर हो जाती है जब राजा की हत्या में जिस हथियार का प्रयोग किया गया है वह पूर्वोत्तर का चाकू है जिसे लोग ‘डाव’ के नाम से जानते है। यह भी पढे -इंदौर:-लापता कपल का मामला – युवक की हत्या के बाद आज लेकर आएंगे इंदौर शव को ,परिजनों का आरोप- रेस्टोरेंट संचालक, गाइड और गाड़ी देने वाले हत्यारे , बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोनम को सर्च किया जा रहा है। वहां मौसम थोड़ा खराब है। राजा की घड़ी और कुछ सामान बरामद हुआ है। मीडियाकर्मियों ने जब इस दौरान उनसे पूछा कि वहां से बांग्लादेश बॉर्डर लगता है तो विपिन ने कहा का आशंका लग रही है और सुनने में भी आया है कि जो भी नया कपल आता है, उनमें से लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं। हनीमून मर्डर केस : राजा रघुवंशी को नम आंखों से दी विदाई, रीजनल पार्क मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार बरामद हथियार एक नया डाव- मौके से बरामद हथियार एक नया डाव था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह विशेष रूप से हत्या के लिए खरीदा गया। डाव स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन भी आसानी से उपलब्ध होता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राजा की हत्या के बाद शव को खाई में फेंका गया या फिर घायल अवस्था में ही उन्हें नीचे धकेल दिया गया। शिलांग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया है, जिसकी अगुवाई सिटी एसपी करेंगे। टीम में चार डीएसपी और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल किए गए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है—चाहे वह आपसी रंजिश हो, लूटपाट की कोशिश, या किसी और गहरे षड्यंत्र की कड़ी। परिजनों ने शिलांग पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts