Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में फोटो वायरल करने की धमकी: डेढ़ महीने तक दुष्कर्म! खौफ में नाबालिग ने पी लिया जहर

इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटमा क्षेत्र निवासी युवक ने घर में अकेली किशोरी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार धमकियों से परेशान किशोरी ने 29 सितंबर को कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इंदौर में फोटो वायरल करने की धमकी: डेढ़ महीने तक दुष्कर्म! खौफ में नाबालिग ने पी लिया जहर
Ai Generated

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे डराकर करीब डेढ़ महीने तक उसका शोषण किया। आरोपी कथित तौर पर उसकी तस्वीरें वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने 29 सितंबर को कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए, जिसके बाद मामला सामने आया।

ये भी पढ़ें: Ujjain Gang Rape Case: 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, POCSO Act में केस दर्ज, 2 गिरफ्तार; 3 की तलाश जारी

घर में अकेली थी किशोरी, तभी पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार पीड़िता खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। करीब डेढ़ माह पहले दोपहर के समय परिवार के सदस्य अपने काम पर गए थे, जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। इस दौरान तबीयत खराब होने के कारण किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर बेटमा क्षेत्र निवासी शिवम पिता प्रेमसिंह उसके घर पहुंचा।किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: तालबेहट में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम का अस्पताल में इलाज जारी

तस्वीरों को लेकर लगातार देता रहा धमकी

घटना के बाद भी आरोपी द्वारा किशोरी को कथित तौर पर लगातार धमकाया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी तस्वीरें सार्वजनिक करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाए रखता था। इससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान हो गई।परिजनों को इसकी जानकारी होने से पहले ही 29 सितंबर को उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। अस्पताल में पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म का आरोप, उज्जैन के आरक्षक पर केस दर्ज

बयानों के आधार पर दर्ज हुआ केस

किशोरी के बयान सामने आने के बाद खुड़ैल पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से किस तरह का संपर्क था और कथित तस्वीरों के संबंध में आरोपी ने क्या किया था। पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है।

ये भी पढ़ें: मां से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या के आरोपी बेटे को फांसी की सजा, कोर्ट ने इसे जघन्यतम अपराध माना

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts