PlayBreaking News

गांधी नगर-रेडिसन मेट्रो संचालन के लिए फिर होगी सुरक्षा जांच:सीएमआरएस से मांगी नई अनुमति

24 जून को समाप्त हुई पुरानी एनओसी, 17.5 किमी कॉरिडोर पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी; फिलहाल 5.5 किमी पर एक ही ट्रेन संचालित
Follow on Google News
सीएमआरएस से मांगी नई अनुमति
मेट्रो ट्रायल रन के दौरान का द्रश्य

इंदौर। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवा शुरू करने के लिए मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बार फिर कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से सुरक्षा मंजूरी मांगी है। पूर्व में मिली तीन माह की अनुमति 24 जून को समाप्त हो चुकी है। तय समय पर उद्घाटन नहीं होने के कारण अब नए सिरे से सुरक्षा निरीक्षण के बाद ही कॉरिडोर पर यात्री संचालन शुरू हो सकेगा। वर्तमान में मेट्रो का संचालन केवल 5.5 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर किया जा रहा है। इस रूट पर एक ही ट्रेन संचालित हो रही है और यात्रियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम बनी हुई है।

 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

उद्घाटन टलने से खत्म हो गई अनुमति

मेट्रो कॉर्पोरेशन ने जून माह में 18 और 20 जून को गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली थी। उद्घाटन की तिथि भी लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन अंतिम समय में प्रधानमंत्री को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के कारण उद्घाटन स्थगित कर दिया गया। इसी बीच 24 जून को सीएमआरएस की सुरक्षा अनुमति की अवधि समाप्त हो गई।अब दिल्ली से सीएमआरएस की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही नई एनओसी जारी की जाएगी, जिसके बाद पूरे कॉरिडोर पर यात्री संचालन शुरू किया जा सकेगा।

 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

पहले ही पूरे हो चुके हैं अधिकांश सुरक्षा मानक

मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि इस बार सुरक्षा निरीक्षण में अधिक समय लगने की संभावना नहीं है, क्योंकि अधिकांश तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है। पिछले एक वर्ष से 5.5 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा संचालित हो रही है, जबकि गांधी नगर से रेडिसन तक नियमित ट्रायल रन भी किए जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: जनवरी से लगातार बढ़ रही महंगाई! जून में 4.38% पर पहुंची दर; आलू-अदरक समेत खाद्य वस्तुओं ने बढ़ाई चिंता

अभी एक ही ट्रेन, यात्रियों की संख्या कम

कॉर्पोरेशन का कहना है कि मौजूदा समय में यात्रियों की संख्या सीमित होने के कारण प्रायोरिटी कॉरिडोर पर केवल एक मेट्रो ट्रेन चलाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि रेडिसन तक सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन वास्तविक वृद्धि तब होगी जब एयरपोर्ट से विजय नगर और रेडिसन तक निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राम मंदिर चंदा विवाद पर विधानसभा में बवाल, हंगामे के बाद सदन मंगलवार तक स्थगित

एयरपोर्ट अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर रहेगा फोकस

इधर, मेट्रो परियोजना के अगले चरण में एयरपोर्ट से गांधी नगर तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है। इसके लिए थाईलैंड से मंगाई गई टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के कई हिस्से इंदौर पहुंच चुके हैं। मशीन के असेंबल होने के बाद अगले एक-दो महीने में भूमिगत सुरंग निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts