इंदौर में लोन के नाम पर लाखो की दलाली! महिला कारोबारी ने लगाए धोखाधड़ी, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप

इंदौर। शहर के मॉडल विलेज कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कारोबारी ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध रूप से खाते से रकम ट्रांसफर करने, मारपीट, धमकी देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि दुकान के विस्तार के लिए लोन लेने के दौरान उसकी पहचान दो लोगों से हुई थी। उन्होंने बैंक से 6 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराने में मदद की, लेकिन इसके बदले 1.90 लाख रुपए की दलाली लेने के साथ ही उसके बैंक खाते से बिना अनुमति 1.50 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
ये भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम में बड़ा फेरबदल! रामप्रकाश अहिरवार बने नए कमिश्नर, संस्कृति जैन का तबादला
महिला का यह भी आरोप है कि रकम को लेकर विवाद होने के बाद उसे परेशान किया जाने लगा। घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। अब उसकी दुकान की तस्वीरें और नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया तथा वॉट्सऐप पर भ्रामक स्टेटस पोस्ट किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने आस्था पैलेस कॉलोनी निवासी कुंदन राजोरिया और उसकी सहयोगी राखी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
ये भी पढ़ें: नवरात्र महोत्सव: मेला, कराओके नाइट, महाआरती और छप्पन भोग में उमड़ा श्रद्धा व उत्साह का सैलाब
दुकान का विस्तार करने के लिए लिया था लोन
पीड़िता कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करती है। कारोबार बढ़ाने के लिए उसे अतिरिक्त पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान कुंदन राजोरिया और राखी सोनी से हुई। महिला के मुताबिक, दोनों ने खुद को बैंक से लोन दिलाने वाला एजेंट बताया और दुकान के नाम पर कर्ज दिलाने का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम के पिपरिया में पटवारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पार्किंग में खड़ी बंद कार में मिले 2 बेटों के शव
इसके बाद नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की पालदा, नेमावर रोड शाखा से महिला के नाम पर 6 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि लोन दिलाने के बदले कुंदन ने उससे 1.90 लाख रुपए की मांग की। महिला ने यह राशि नकद दे दी। हालांकि, इसके बाद उसके बैंक खाते से हुई रकम की निकासी और ट्रांसफर को लेकर विवाद शुरू हो गया।
खाते से 1.50 लाख रुपए ट्रांसफर होने पर हुआ खुलासा
महिला के अनुसार, 14 जुलाई को वह बैंक से 2 लाख रुपए निकालने और पासबुक में एंट्री कराने पहुंची थी। इसी दौरान उसे पता चला कि 9 जुलाई को उसके खाते से 1.50 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। महिला का कहना है कि उसने इस ट्रांसफर की अनुमति नहीं दी थी।खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उसने बैंक से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर वह दुकान लौट आई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान कुंदन दुकान पर पहुंचा। उसने लोन दिलाने के बदले 1.90 लाख रुपए की दलाली मांगी, जो महिला ने नकद दे दिए थे।महिला ने जब अपने खाते से ट्रांसफर हुई 1.50 लाख रुपए की राशि का मुद्दा उठाया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे दोबारा बैंक नहीं जाने की हिदायत दी। इससे महिला को खाते में हुए लेन-देन को लेकर संदेह हुआ।
ये भी पढ़ें: इंदौर में निकली चुनरी यात्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले–इस आयोजन ने सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोया
दस्तावेजों पर हस्ताक्षर को लेकर भी सवाल
पीड़िता के मुताबिक, 23 जुलाई को वह दोबारा बैंक पहुंची। वहां मैनेजर ने उसे बताया कि खाते से ट्रांसफर किए गए 1.50 लाख रुपए बैंक ऑफ इंडिया के खाते में गए थे। महिला ने आरोप लगाया कि लोन से जुड़े दस्तावेजों पर उससे उसकी जानकारी और अनुमति के बिना हस्ताक्षर कराए गए थे।मामले को लेकर महिला ने सीएम हेल्पलाइन और थाने में शिकायत की। इसके बाद 27 अगस्त को चौधरी नाम की महिला के खाते से 1.50 लाख रुपए वापस पीड़िता के खाते में ट्रांसफर किए गए। हालांकि, रकम वापस मिलने के बावजूद महिला का आरोप है कि उसे लगातार परेशान किया जाता रहा।
घर पहुंचकर भाई-बहन से मारपीट का आरोप
महिला ने शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को कुंदन उसके घर पहुंचा था। उस समय महिला का भाई मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग करने लगा। आरोप है कि कुंदन ने उसे रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा और इसके बाद महिला तथा उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी वहां से चला गया। महिला ने इन घटनाओं को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: बेटमा का ऐतिहासिक दशहरा-300 वर्षों से घुड़दौड़, मटकी फोड़, निशानेबाजी की परंपरा, ASP ने तैयारियों का लिया जायजा
दुकान की तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत
पीड़िता का कहना है कि आर्थिक लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने तक पहुंच गया है। महिला ने आरोप लगाया कि कुंदन उसकी दुकान और आसपास खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर तस्वीरें खींचता है। इसके बाद महिला के नाम और दुकान की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया तथा वॉट्सऐप पर भ्रामक स्टेटस पोस्ट किए जा रहे हैं।महिला के मुताबिक, इन तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों को भी दिखाया जा रहा है, जिससे उसकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 5 राज्यों में साइबर ठगी के शिकार लोगों को बचाया, 1.53 करोड़ रुपये की ठगी रोकी
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
पीड़िता ने रविवार को इस मामले में लिखित शिकायत की। शिकायत में लोन दिलाने के नाम पर दलाली लेने, खाते से रकम ट्रांसफर करने, मारपीट, धमकी देने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। द्वारकापुरी पुलिस ने कुंदन राजोरिया और राखी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




















