Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक ही युवती, दो आरोपी:भरोसे के नाम पर दरिंदगी की कहानी

जूनी इंदौर में 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने अलग-अलग समय पर लिव-इन में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों शादी से मुकर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरोसे के नाम पर दरिंदगी की कहानी

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर इलाके से रिश्तों के नाम पर धोखे और शोषण की एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने अलग-अलग समय पर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब बात शादी तक पहुंची, तो दोनों ने मुकरते हुए उसे अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: सात दिन, दो कत्ल: हीरानगर में कानून व्यवस्था पर सवाल

पीड़िता मूल रूप से सतना की रहने वाली है और बीते दो साल से इंदौर में रहकर निजी नौकरी कर रही थी। वह जूनी इंदौर क्षेत्र में किराए के हॉस्टल में रहती थी और जिंदगी को अकेले संभाल रही थी, क्योंकि करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।

यह भी देखें: लॉरेंस गैंग का डबल गेम: रेकी करने वालों पर भी तैनात थे बंदूकधारी

करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात धार निवासी क्रिश जायसवाल से हुई, जो इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। दोस्ती धीरे-धीरे भरोसे में बदली और आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसी बीच उसने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला फ्लैट उसके या उसकी मां के नाम कर दे। विरोध करने पर उसने मारपीट की और करीब 1.20 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

और पढ़ें: बेंगलुरु में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत : मलबे में दबीं मासूम जिंदगियां, चीखों से गूंजा इलाका

पहले वादा फिर बेवफाई 

मामला यहीं नहीं रुका। कुछ समय बाद आरोपी के बड़े भाई अरिहंत जायसवाल ने एंट्री ली। उसने पहले छोटे भाई द्वारा लिए गए पैसे वापस दिलवाने का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे खुद युवती के करीब आ गया। उसने भी शादी का वादा किया और करीब छह महीने पहले युवती के साथ लिव-इन में रहने लगा। भरोसे के नाम पर उसने भी युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और भविष्य के सपने दिखाता रहा।

और पढ़ें: भोपाल में कल बिजली कटौती : 30 से ज्यादा इलाकों में 3 से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित

नों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहे थे,

पीड़िता के मुताबिक, दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन 25 अप्रैल 2026 को अचानक कहानी पलट गई। अरिहंत के परिवार वाले उसे अपने साथ ले गए और कुछ ही समय बाद उसने परिवार का हवाला देते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। इस तरह दोनों भाइयों ने युवती को भरोसे, रिश्ते और भविष्य के नाम पर इस्तेमाल कर उसे बेसहारा छोड़ दिया। घटना से टूट चुकी युवती ने अपनी सहेली को पूरी आपबीती सुनाई और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपियोंक्रिश जायसवाल और अरिहंत जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts