PlayBreaking News

सात दिन, दो कत्ल: हीरानगर में कानून व्यवस्था पर सवाल

हीरानगर में मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय मनीष सुनहरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक आरोपी हिरासत में है, अन्य फरार हैं। घटना ने इलाके में दहशत और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow on Google News
सात दिन, दो कत्ल: हीरानगर में कानून व्यवस्था पर सवाल

इंदौर। हीरानगर इलाके में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 22 वर्षीय मनीष सुनहरे पर आरोपियों ने चाकू से इतना निर्मम हमला किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गुरुवार तड़के करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग का डबल गेम: रेकी करने वालों पर भी तैनात थे बंदूकधारी

हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर निवासी मनीष सुनहरे डेकोरेशन का काम करता था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। बुधवार देर रात वह अपने नाबालिग दोस्त के साथ घर से कुछ दूरी पर पाउच लेने निकला था। इसी दौरान वह एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने उसकी जिंदगी छीन ली। बताया जा रहा है कि इलाके में ऋषभ पवार नाम के युवक के यहां एक पार्टी चल रही थी। ऋषभ हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटकर आया था और उसी के चलते यह जश्न रखा गया था। पार्टी के दौरान घर के बाहर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र झगड़े में बदल गया।

और पढ़ें: एक टायर फटा और...! धार हादसे में 16 की दर्दनाक मौत, PM मोदी-CM यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

मनीष ने हालात बिगड़ते देख इंसानियत के नाते बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन यह कदम उसके लिए घातक साबित हुआ। झगड़े में शामिल आरोपियों ने अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर इतने आक्रामक थे कि उन्होंने मनीष को संभलने तक का मौका नहीं दिया। उसके पैर में तीन जगह गहरे वार किए गए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत  एमवाई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें: जिंदा जले 5 लोग! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, गैस लीक के बाद भड़की आग

आरोपी का आपराधिक इतिहास

हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार मुख्य आरोपी कृष्णा ठाकुर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है और इलाके में उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts