PlayBreaking News

बेंगलुरु में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत :मलबे में दबीं मासूम जिंदगियां, चीखों से गूंजा इलाका

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच बॉरिंग अस्पताल के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुआवजे का ऐलान किया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Follow on Google News
मलबे में दबीं मासूम जिंदगियां, चीखों से गूंजा इलाका

बेंगलुरु में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब बॉरिंग अस्पताल के पास स्थित मोर्चरी क्षेत्र में एक कंपाउंड की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी

यह हादसा उस समय हुआ जब इलाके में कई लोग मौजूद थे। बारिश के बीच अचानक दीवार गिरने से वहां खड़े लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

स्ट्रीट वेंडर्स भी चपेट में आए

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अनुसार, प्रशासन ने इस क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स को दुकान लगाने की अनुमति दी थी। इसी वजह से वहां काफी भीड़ थी और दीवार गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार से पहले ही उजड़ गया परिवार : उन्नाव में दो ट्रकों के बीच पिसी बोलेरो, 6 की मौत

मृतकों के नाम

हादसे में जान गंवाने वालों में ताबीन ताज (47), मुबीन ताज (49), माया (51), साजिद (20), अज़्यु (35), प्रीति (51) और सिज़ी (47) शामिल हैं।

CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जांच के आदेश

सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने का काम जारी है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts