Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर :मैंने बजरंगदल के नेता की फील्डिंग कर दी थी,बदमाश का ऑडियो वायरल,खुद पर दंगा जैसे अपराध होने की कही बात

Follow on Google News
इंदौर :मैंने बजरंगदल के नेता की फील्डिंग कर दी थी,बदमाश का ऑडियो वायरल,खुद पर दंगा जैसे अपराध होने की कही बात
इंदौर- हिस्ट्रीशीटर बदमाश और अन्य एक मुस्लिम युवक का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमे बातचीत के दौरान बदमाश ने बजरंग दल के नेता को लेकर गालियां देते हुए कहा कि मैंने बजरंग दल के नेता की फील्डिंग कर दी थी। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित बजरंग दल पदाधिकारीयों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों से कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार करवाया गया। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव बदमाश से पूछताछ करने पंडित नाथ थाने पहुंचे थे। ऑडियो रिकार्डिंग में बदमाश खुद पर दंगा और रासुका जैसे अपराध होने की बात कहता नजर आ रहा है। मेने बजरंगदल नेता तन्नू शर्मा की फील्डिंग कर दी थी- जानकारी के अनुसार पंढरीनाथ पुलिस ने आरोपी उबेद मंसूरी निवासी नयापीठा को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी किसी मुस्लिम विरोधी से बातचीत करने के दौरान खुदको बदमाश बताते हुए कह रहा हैं कि मेने बजरंगदल नेता तन्नू शर्मा की फील्डिंग कर दी थी, फिर ये अड़ेसडे गुंडे क्या उखाड़ लेंगे... इसके बाद आरोपी सामने वाले से बात करते हुए कहने लगा ये ऐसी बिच्छूबाजी कर रहे हैं...कल से मेरे साथ कुछ हो तो में मेरी जान बचाने के लिए में कुछ भी कर सकता हूं। मेने अकेले ने तन्नू शर्मा की फील्डिंग लगा दी थी। कस्तूर टॉकीज में तुम्हारे भाई ने बड़ा कांड कर दिया था। प्रसाशन को मामला दबाना पड़ा था। खेर वो तो केस चल ही रहा हैं। तुम्हारे भाई पर दंगा भी लगा हैं और रासुका भी लगी हैं। बातचीत के दौरान किसी शकील नागपुर वाले का भी नाम- बातचीत के दौरान किसी शकील नागपुर वाले का भी नाम लिया। रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी ने पुलिस अफसर से मुलाकात कर कुख्यात बदमाश पर कार्रवाई की मांग की। उधर पंढरीनाथ पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी उबेद मंसूरी को गिरफ्तार कर थाने लाए। संगठन की शिकायत पर कल वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ करने पहुंचे थे। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जायेगा।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts