Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनीमून मर्डर केस :- उल्टी तस्वीर को लेकर बोला परिवार , सालों पुराना टोटका, भूले भटके वापस लौट आते हैं

Follow on Google News
हनीमून मर्डर केस :- उल्टी तस्वीर को लेकर बोला परिवार , सालों पुराना टोटका, भूले भटके वापस लौट आते हैं
इंदौर - राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद 14 दिन के लगभग राजा की धर्म पत्नी सोनम अब भी लापता हैं। अपनी बेटी के लापता होने के बाद पिता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को पूरी तरह से परिवार के साथ हैं । वही इंदौर के मंत्री सांसद पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। लेकिन मेघालय सरकार ऐसा नहीं लग रहा हैं कि वो सोनम को खोजने में सहयोग कर रही हैं। केंद्र सरकार से अब मदद की उम्मीद हैं। पिता ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि दो बच्चों में से एक लापता और एक उसकी खोज में शिलांग चले गया हैं। मेरे दामाद की मौत के बाद मै अब बिलकुल अकेला हो चुका हु। सरकार एक और टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात करती हैं। लेकिन कोई घूमने जाता तो क्या उस प्रदेश की सरकार और प्रसाशन की क्या कोई जिम्मेदारी नहीं हैं। यह भी पढे -इंदौर:-लापता कपल का मामला – युवक की हत्या के बाद आज लेकर आएंगे इंदौर शव को ,परिजनों का आरोप- रेस्टोरेंट संचालक, गाइड और गाड़ी देने वाले हत्यारे , सोनम के भाई को भी हैं जान का खतरा - सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने मेघालय सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि सोनम का भाई गोविंद जो उसे खोज में शिलांग गया हैं उसे भी जान का खतरा हैं। पिता ने शिलांग के कुछ होटल वालोंपर आरोप लगाते हुए कहा कि गोविंद की दिनों से सोनम को खोज रहा हैं। लेकिन उसे होटल वाले सपोर्ट करने की बजाए उल्टा गोविंद को धमकी दे रहे हैं। कि तुम शिलांग को बदनाम कर रहे हो। वही शिलांग के मंत्री द्वारा भी प्रदेश को बदनाम करने के बयान को पहले सोशल मीडिया पर डाला गया था लेकिन उसे डिलीट कर दिया गया। सोनम और राजा भारत में ही थे । लेकिन मेघालय सरकार स्पॉट करती तो आज राजा की हत्या नहीं हुई होती। सालों पुराना हैं टोटका -- घर के बाहर लगी उल्टी तस्वीर के वाइयल होने के बाद से मीडिया का जमावड़ा देवीसिंह रघुवंशी के घर है। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह सालों पुराना टोटका हैं एक मान्यता हैं कि इससे भुला भटका व्यक्ति अपने घर लौट आता हैं। लेकिन उन्हे शंका हैं कि उनकी बेटी सोनम का कही अपहरण नहीं हो गया। की तांत्रिक द्वारा यह बताया गया कि ऐसा घरके मुख्य द्वार पर करने से जिसकी फ़ोटो उल्टी लटकाई हैं वो लौट आता हैं। मंदिरों में सोनम के लौटने के लिए मन्नत की गई हैं।कि सोनम बस लौट आए। ज्योतिष के द्वारा बताए इस टोटके का कितना असर ज्योतिष का कहना है कि इस तरह का जतन करने से गायब हुआ इंसान जल्द वापस आ जाता है, लिहाजा घर वालों ने भी ये टोटका करने में देर नहीं की। पिता देवी सिंह का कहना है की बेटा राजा तो अब रहा नहीं, लेकिन बेटी ही घर आ जाए, अब कोई चमत्कार ही उसे घर वापस ला सकता है। पिता का ये भी कहना है की शादी के डेढ़ माह तक सोनम और राजा का शहर से बाहर जाने का मुहर्त नहीं था लेकिन दोनों ने बिना बताए शिलांग जाने का प्लान बना लिया । अब देखना होगा की ज्योतिष के द्वारा बताए इस टोटके का कितना असर होता है, और शिलांग पुलिस को इस मामले में कब तक सफलता मिलती है। राजा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वेइसाडोंग से था सोनम के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि "मुझे लगता है कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है, जैसा कि राजा रघुवंशी के परिवार ने मांग की है. सोनम और राजा के फोन में लापता होने से पहले नोंग्रियाट का टावर लोकेशन दिखाया गया था, लेकिन राजा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वेइसाडोंग से था, जो मेघालय के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस चेरापूंजी या सोहरा के पास है. सोनम ने आखिरी बार 23 मई की दोपहर को अपनी सास से बात की थी. उसी दिन दंपत्ति लापता हो गए थे. गोविंद रघुवंशी ने कहा कि "इतने दिन हो गए हैं और सर्चिंग में जुटी टीम को कोई सुराग नहीं मिला है. रेस्क्यू टीम को अभी तक उसका फोन या बैग नहीं मिला है. इसलिए, यह अपहरण का मामला है, हम पुलिस और बचाव दल से अपील करते हैं कि वे उम्मीद न छोड़ें और उसे जीवित खोजने के लिए अपना तरीका बदलें. जिस जगह राजा का शव मिला था, उससे लगभग 200 मीटर नीचे टनों कचरा था. अगर यह जगह सुनसान है, तो कचरा कौन डाल रहा है? यह स्थानीय लोग ही होंगे. कौन जानेगा कि उस कचरे के ढेर में एक शव फेंका गया था.
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts