Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनी ट्रैप केस में ATS की एंट्री:रेशु के बॉयफ्रेंड से पूछताछ,फोटो किस-किस को भेजे?

SIT के बाद अब ATS भी जांच में शामिल, साइबर एक्सपर्ट रेशू के मोबाइल से भेजे गए फोटो और चैट रिकवर करने में जुटे; सोमवार को सात आरोपी कोर्ट में पेश होंगे।
रेशु के बॉयफ्रेंड से पूछताछ,फोटो किस-किस को भेजे?

इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप केस में अब आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) की भी एंट्री हो गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) के साथ ATS ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने सागर के मकरोनिया स्थित रेशू चौधरी के घर पर दबिश देकर वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिससे कथित तौर पर फोटो और अन्य सामग्री अलग-अलग लोगों को भेजी गई थी।  डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक साइबर एक्सपर्ट अब मोबाइल से डिलीट और फॉरवर्ड किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि रेशू ने किन-किन लोगों को फोटो और अन्य संवेदनशील सामग्री भेजी थी।

और पढ़ें: दमोह: मकान की खुदाई में निकले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, मजदूर बोले- बाल्टी भरकर ले गया मालिक

बॉयफ्रेंड शुभम भी जांच के घेरे में

जांच के दौरान रेशू के बॉयफ्रेंड शुभम का नाम भी सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रेशू अक्सर शुभम के साथ इंदौर और भोपाल आती-जाती थी। शुभम खेती का काम करता है और उसे रेशू की गतिविधियों की जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है।

और पढ़ें: जनगणना को लेकर इतना गुस्सा...! सिर्फ घर का पता बताया और पड़ोसी ने कर दी फायरिंग

ओमान में पढ़ाई, शादी और फिर विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है।  रेशू मस्कट (ओमान) में पढ़ाई कर चुकी है। वर्ष 2018 में उसकी शादी रायपुर निवासी महेंद्र से हुई थी, लेकिन तीन महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद रेशू ने अपने पति, ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस को यह भी पता चला है कि रेशू का भाई पुलिस विभाग में कार्यरत है और पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

और पढ़ें: एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का 3 घंटे चला पोस्टमार्टम : शव सौंपने की कार्रवाई जारी, बहन बोलीं अंतिम संस्कार में सास और पति को शामिल नहीं होने देंगे

ATS और SIT मिलकर खंगाल रहीं डिजिटल कड़ियां

इंटेलिजेंस एडीजी ए. साईं मनोहर के निर्देश पर ATS को भी जांच में शामिल किया गया है। एजेंसियां अब मोबाइल फोन, चैट, सोशल मीडिया डेटा और फोटो फॉरवर्डिंग नेटवर्क की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि डिजिटल सबूतों से कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। डीसीपी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है। मोबाइल फोन और कार जब्त कर लिए गए हैं, जबकि कुछ संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है। सोमवार को श्वेता जैन, अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, रेशू चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts