PlayBreaking News

दमोह:मकान की खुदाई में निकले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, मजदूर बोले- बाल्टी भरकर ले गया मालिक

दमोह में मकान की खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्कों का एक बड़ा खजाना मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों का आरोप है कि मकान मालिक बाल्टी भरकर सारे सिक्के अपने साथ ले गया।
Follow on Google News
मकान की खुदाई में निकले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, मजदूर बोले- बाल्टी भरकर ले गया मालिक

दमोह के फुटेरा वार्ड क्रमांक-3 में एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों का दावा है कि खुदाई में 35 किलो से ज्यादा चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड मिली थीं जिन्हें मकान मालिक बाल्टी में भरकर ले गया। हिस्सा नहीं मिलने पर मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी।

/img/116/1779631728293

पिलर की खुदाई में मिला पीतल का कलश

मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। फुटेरा वार्ड में रहने वाले शासकीय शिक्षक आलोक सोनी अपने पैतृक मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। हथना गांव के मजदूर हीरा पटेल ने बताया कि पिलर की खुदाई के दौरान पहले एक पीतल का कलश मिला जिसमें चांदी का एक सिक्का रखा था। इसके बाद जब और खुदाई की गई तो मिट्टी के अंदर से कई चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड निकलने लगीं।

मजदूरों का आरोप- हिस्सा मांगने पर 500 रुपए देकर भगाया

मजदूरों का आरोप है कि उन्होंने तुरंत मकान मालिक आलोक सोनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मकान मालिक ने खुदाई जारी रखने को कहा और निकले हुए सिक्कों को बाल्टी में भरकर अपने पास रख लिया। मजदूरों के मुताबिक जब उन्होंने हिस्सा मांगा तो उन्हें सिर्फ 500 रुपए देकर वहां से भगा दिया गया। बाद में मजदूर गांव पहुंचे और पूर्व सरपंच मुरारी तिवारी को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: जनगणना को लेकर इतना गुस्सा...! सिर्फ घर का पता बताया और पड़ोसी ने कर दी फायरिंग

पुलिस और पुरातत्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर की जांच

सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर कोतवाली टीआई मनीष कुमार, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, तहसीलदार रोबिन सिंह और पुरातत्व विभाग के अधिकारी शुभम अरजरिया मौके पर पहुंचे। टीम ने उस गड्ढे का निरीक्षण किया जहां खुदाई की गई थी। इसके बाद मकान मालिक आलोक सोनी के पास से 42 चांदी के सिक्के बरामद किए गए।

मकान मालिक बोला- मजदूर झूठा दबाव बना रहे

मकान मालिक आलोक सोनी ने मजदूरों के दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि खुदाई में सिर्फ 42 चांदी के सिक्के मिले थे और मजदूर ज्यादा हिस्सा लेने के लिए 35 किलो चांदी मिलने जैसी बातें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पैतृक मकान है और सिक्के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिले थे।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गिद्धों की गिनती जारी, दो दिनों में 561 गिद्ध किए गए रिकॉर्ड

महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम की तस्वीर वाले सिक्के

पुरातत्व विभाग के अधिकारी शुभम झरिया के मुताबिक बरामद सिक्के 18वीं और 19वीं शताब्दी के ब्रिटिश कालीन प्रतीत हो रहे हैं। इन सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम की तस्वीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सिक्कों की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं किया गया है। मामले की जानकारी जबलपुर स्थित वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts