जनगणना को लेकर इतना गुस्सा...!सिर्फ घर का पता बताया और पड़ोसी ने कर दी फायरिंग

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 55 वर्षीय वीरेन्द्र त्यागी को उनके पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनगणना की जानकारी देने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र त्यागी और रामपाल चौधरी पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि वीरेन्द्र त्यागी जनगणना कर्मियों को रामपाल चौधरी के घर लेकर गए थे। इसी बात को लेकर रामपाल नाराज था। शनिवार को जब वीरेन्द्र अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी आरोपी ने उन पर गोली चला दी।
परिवार में मचा कोहराम
गोली लगने के बाद वीरेन्द्र त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में दहशत और गम का माहौल है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रामपाल चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में फैली सनसनी
सिर्फ जनगणना की जानकारी देने जैसी बात पर गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग भी इस वारदात से हैरान हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले सकता है।











