Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें:गुजरात में बारिश बनी रेल सफर की मुसीबत, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद तक ही चली

अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड पर जलभराव से संचालन प्रभावित, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद तक ही चली; वापसी में भी अहमदाबाद से ही रवाना होगी ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
गुजरात में बारिश बनी रेल सफर की मुसीबत, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद तक ही चली
फाइल फ़ोटो

इंदौर। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पश्चिम रेलवे के रेल संचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड पर जलभराव के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसी के चलते इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस (20936) को अहमदाबाद तक ही संचालित कर आगे का सफर निरस्त कर दिया गया। वहीं वापसी में गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस (20935) भी गांधीधाम से नहीं, बल्कि अहमदाबाद से ही रवाना होगी।

ये भी पढ़ें: 'पश्चिम रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया'... महाप्रबंधक को सुमित्रा महाजन का तीखा पत्र

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे इंदौर से रवाना हुई इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस रविवार सुबह 9.09 बजे अहमदाबाद पहुंची। इसके बाद अहमदाबाद से गांधीधाम के बीच रेलखंड पर जलभराव के कारण ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Railway News : इंदौर समेत 9 स्टेशनों के पूछताछ केंद्र अब निजी एजेंसी चलाएगी, 20 जुलाई से बदलेगी व्यवस्था

300 किलोमीटर के सफर के लिए परेशान हुए यात्री

अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच करीब 300 किलोमीटर की दूरी है। ट्रेन के इस हिस्से का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा। कई यात्रियों को सड़क मार्ग से आगे का सफर तय करना पड़ा, जबकि कुछ को वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंदौर और मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

वापसी की ट्रेन भी अहमदाबाद से ही चलेगी

रेलवे ने बताया कि रविवार को गांधीधाम से चलने वाली गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस (20935) भी गांधीधाम से संचालित नहीं होगी। यह ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार रात 11.15 बजे अहमदाबाद स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना होगी। अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच का पूरा रूट फिलहाल निरस्त रहेगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : राकेश रंजन बिलासपुर रेल-मंडल के नए DRM नियुक्त, बढ़ते ट्रेन हादसों से रेलवे में बड़े फेरबदल, अब तक 14 की मौत

रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय, ठहराव और संचालन संबंधी ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या रेलवे ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts