Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंदौर और मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

इंदौर। रेलवे द्वारा यह विशेष गाड़ी ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत चलाई जा रही है। यह ट्रेन 4 मई 2026 से 29 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। दोनों तरफ से कुल 17-17 ट्रिप होंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत मिलेगी सुविधा
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि रेलवे द्वारा यह विशेष गाड़ी ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) योजना के तहत चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 09079/09080 के रूप में संचालित होने वाली यह गाड़ी पूरी तरह से वातानुकूलित एलएचबी रैक से सुसज्जित होगी। साथ ही यह ट्रेन विद्युत इंजन द्वारा शुरू से आखिर तक संचालित की जाएगी, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष गाड़ी 4 मई 2026 से 29 जून 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल 17-17 फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे का मानना है कि इससे गर्मी की छुट्टियों में मुंबई और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: बरगी हादसे पर CM सख्त : क्रूज मैनेजर, पायलट-हेल्पर सस्पेंड; रीजनल अफसर पर जांच शुरू
इस प्रकार रहेगा मुंबई से इंदौर का संचालन
ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार और मंगलवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम और उज्जैन होते हुए अगले दिन दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस गाड़ी के संचालन से यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। लंबे समय से इस रूट पर बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में यह विशेष ट्रेन राहत का काम करेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे यात्रियों की संख्या को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।
इंदौर से मुंबई जाने वालों के लिए भी राहत
वहीं ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार और बुधवार को शाम 5 बजे इंदौर से रवाना होगी और उज्जैन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली मार्ग से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रियों के लिए समय की बचत के साथ आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी। नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस नई सेवा से उस दबाव को कम किया जा सकेगा। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: इंदौर: बस स्टॉप तोड़ते हुए थाने में घुसी कार, बड़ा हादसा टला
एलएचबी कोच से मिलेगा आरामदायक सफर
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस विशेष गाड़ी में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जो सामान्य कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं। पूरी तरह वातानुकूलित होने के कारण यात्रियों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई-इंदौर रेल मार्ग पर ट्रेनें लगातार लंबे इंतजार के बाद चल रही है। कई ट्रेनों में यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अतिरिक्त विशेष गाड़ी शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे यात्रा का अनुभव भी बेहतर होगा।












