Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर :-45 लाख की धोखाधड़ी,क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से दबोचा,कंपनी का नाम बदलकर कर रहा था फर्जीवाड़ा. डायरेक्टर गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर :-45 लाख की धोखाधड़ी,क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से दबोचा,कंपनी का नाम बदलकर कर रहा था फर्जीवाड़ा. डायरेक्टर गिरफ्तार
इंदौर । मास्टर प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले निजी कंपनी के डायरेक्टर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी का नाम बदलकर फर्ज़ी तरीके से कच्चा माल मंगवाया और भुगतान किए बिना चुपचाप माल हजम कर लिया। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपी ने वर्ष 2023 में ‘वसुंधरा पॉलिसैक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के जरिए मास्टर प्लास्टर कंपनी से संपर्क किया और कुछ खेपों का समय पर भुगतान कर विश्वास अर्जित किया। इसके बाद आरोपी ने 5 ट्रकों में रॉ मटेरियल मंगवाया, जिसकी कुल कीमत करीब 45 लाख 28 हजार 250 रुपए थी, लेकिन बाद में न तो भुगतान किया और न ही माल लौटाया। आरोपी ने उत्पाद को खराब बताकर भुगतान से इंकार कर दिया। आरोपी ने वर्ष 2016 में कंपनी की शुरुआत की थी, जिसे वर्ष 2024 में बदलकर "मां उर्मिला पॉलिसेक प्राइवेट लिमिटेड" कर दिया गया। इस पूरे मामले की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी नागेंद्र सिंह भदौरिया (45), निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts