Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 16 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी दिया; 2 महीने की ट्रेनिंग भी करवा दी

Follow on Google News
नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 16 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी दिया; 2 महीने की ट्रेनिंग भी करवा दी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कॉन्स्टेबल बनवाने और रेलवे में टीसी की नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 16 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपियों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड तक दे दिया साथ ही 2 महीने की ट्रेनिंग भी करवा दी। बेटमा थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

फरियादी अनिल ने पुलिस को बताया कि, 1 साल पहले पुलिस परीक्षा भर्ती के लिए फोन के माध्यम से उसका संपर्क सुमन नामक महिला से हुआ था। उसने कहा था कि, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अगर चयनित होना चाहते हो तो पहले रुपए देने होंगे। जिसके लिए सुमन ने 5 लाख रूपए मांगे थे, 20 जनवरी 2022 को 4 लाख रुपए अनिल ने सुमन कुशवाह को अपने घर बुलाकर दिए और फिर उसने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दी। लेकिन वो परीक्षा पास नहीं हुआ। कुछ समय बाद फिर सुमन ने परीक्षा के बाद फोन लगाकर बोला था कि पुलिस कांस्टेबल में नहीं हो पाएगा। तुम्हारा मैं रेलवे में टीसी के पद पर नौकरी लगवा दूंगी जो पैसे दिये हैं वह रेलवे में भर्ती करवाने में उपयोग हो जाएंगे। उस समय सुमन कुशवाह के साथ अभिजीत साहु भी था। दोनों ने मुझे बोला कि, रेलवे में टीसी के पद पर करवा देंगे। लेकिन उसके लिए तुम्हे 16 से 17 लाख रुपए देने पड़ेंगे। आरोपियों ने बोला कि, 30% अभी जमा करना पड़ेगा। मेरे चार लाख रुपए पहले से ही सुमन के पास जमा थे, अभिजीत सर ने बोला कि दिल्ली जाकर तुमको जॉइनिंग लेटर लेना है और फिर पूरा पेमेंट जमा करना होगा।

आरोपी महिला गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

फरियादी ने बताया कि, 19 मई 2022 को मैं दिल्ली गया था और वहां अभिजीत साहू से मिला। अभिजीत ने दिल्ली में रेलवे डी.आर.एम के आफिस में मुझे ट्रेनिंग ऑर्डर हरियाणा (जाखल) का दिया। अनिल द्वारा आरोपियों के खाते में अलग-अलग करके 15 लाख दे दिए गए। एक दिन आरोपी सुमन ने अनिल को उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल का आईडी कार्ड भी दिया था। कुछ दिनों बाद 17 जून 2022 को हरियाणा जाखल स्टेशन पर ज्वाइन किया, जहां आईडी कार्ड भी दिया। लेकिन दोनों ही फर्जी थे। जिसके बाद आरोपियों से रुपए वापस मांगने पर वे कुछ दिन तो टालते रहे और फिर दोनों ने फोन बंद कर लिए। जिसके बाद अनिल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोपी सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अभिजित की तलाश की जा रही है। (इनपुट - हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts