Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा के बाद इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, बिना अनुमति के संचालित हो रही थी फैक्ट्री

Follow on Google News
हरदा के बाद इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, बिना अनुमति के संचालित हो रही थी फैक्ट्री
इंदौर। हरदा फटाखा फैक्ट्री हादसे को शायद ही प्रदेश के लोग भुला पाएंगे। इसी बीच इंदौर के महू थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव में मंगलवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खेत में सूखते मिले सुतली बम

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार, महू के समीप अंबा चंदन गांव में रस्सी बम बनाने की फैक्ट्री में दोपहर को पुलिस को सूचना लगी की कोई ब्लास्ट हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खेत में रस्सी बम को सुखाया जा रहा। एक अनुमान के अनुसार, अधिक गर्मी होने के कारण बारूद जलने से आग लगी और ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में तीन मजदूरों के झुलसने की बात आई है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं तीन गंभीर घायलों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1780183769690821092

बिना अनुमति के संचालित हो रही थी फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, यह सुतली बम बनाने वाली फैक्ट्री जिला प्रशासन की बिना अनुमति के संचालित की जा रही थी। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर अन्य जानकारी भी जुटा रहे हैं।

घायलों के नाम

  1. रोहित पिता परमानंद (20) निवासी ग्राम दातोदा
  2. अर्जुन पिता नाथू राठौर (27) निवासी महाराष्ट्र
  3. उमेश पिता माणिक चौहान (29) निवासी महाराष्ट्र

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

इधर, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में घायलों को चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह घायलों की स्थिति जानने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी उनका प्राथमिक कार्य सिर्फ घायलों की स्थिति को देखना है। फैक्ट्री अवैध थी या वैध यह बाद में भी देखा जा सकता है। वहीं इंदौर के आसपास चल रहे सभी पटाखा फैक्ट्री और बम बनाने वाले फैक्ट्री की जांच पहले ही करवा ली गई थी, क्योंकि हरदा हादसे के बाद लगातार प्रदेश के मुखिया द्वारा जांच की बात कही जा रही थी। वहीं तीनों घायलों की स्थिति अभी डॉक्टर के अनुसार स्थिर बताई जा रही है और तीनों को चोइथराम अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते दो सरकारी बाबू गिरफ्तार, घर का किराया देने के एवज में मांग रहे थे घूस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts