Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे एक और मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; एक अन्य की हालत नाजुक

Follow on Google News
इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे एक और मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; एक अन्य की हालत नाजुक
इंदौर। शहर के समीप आंबा चंदन गांव में सुतली बम बनाते समय फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट में तीन मजदूर झुलस गए थे। पांच दिन पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 29 वर्षीय मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई। जबकि एक अन्य मजूदर की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक मजूदर की पहले ही हो चुकी मौत

पटाखा फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूर झुलस गए थे। चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलसे उमेश चौहान (29) ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रोहित परमानंद (20) की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य मजदूर अर्जुन राठौर (27) की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है।

रस्सी बम बनाते समय हुआ था विस्फोट

इंदौर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक खेत में चलाए जा रहे कारखाने में 16 अप्रैल को रस्सी बम बनाए जाने के दौरान विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा कर रखने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखा कारखाने का संचालक मोहम्मद शाकिर खान धमाके के बाद फरार हो गया था, जिसे इंदौर शहर से 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। ये भी पढ़ें- हरदा के बाद इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, बिना अनुमति के संचालित हो रही थी फैक्ट्री ये भी पढ़ें- इंदौर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट, घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, अन्य दो का इलाज जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts