Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में 8 साल के बेटे को बेरहमी से पीटा: 3 दिन कमरे में कैद रखा,हालत गंभीर

शराब के नशे में पिता पर 8 साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई का आरोप; आंख-कान में गंभीर चोटें, तीन दिन कमरे में बंद रहा मासूम, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
नशे में 8 साल के बेटे को बेरहमी से पीटा: 3 दिन कमरे में कैद रखा,हालत गंभीर

इंदौर। विदुर नगर में मासूम बेटे के साथ पिता की कथित बेरहमी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने आठ साल के बेटे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी दोनों आंखों और कान पर गंभीर चोटें आ गईं। आंखों के नीचे खून जम गया। इसके बाद बच्चे को कमरे में बंद कर दिया गया और वह करीब तीन दिन तक बाहर नहीं निकल सका।मामले का पता तब चला, जब बच्चे के लगातार कमरे से बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने जब स्थिति देखी तो मासूम की हालत देखकर दंग रह गए। इसके बाद उसे कमरे से बाहर निकाला गया और रात करीब 11:30 बजे द्वारकापुरी थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने बच्चे की हालत देखते हुए तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: अमन गांधी की एक चाल और यंग का बिगड़ा खेल! लाइफलाइन छिनते ही दोनों के बीच हुआ जबरदस्त टकराव

देर रात तक खेल रहा था मासूम, पिता का चढ़ा पारा

जानकारी के मुताबिक बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसकी मां करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पिता मैजिक वाहन चलाता है, जबकि दादी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी पिता के पास ही थी।बताया जा रहा है कि घटना वाली रात बच्चा अन्य बच्चों के साथ देर तक खेल रहा था। इसी बात को लेकर पिता नाराज हो गया। आरोप है कि नशे में उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद मासूम को कमरे में बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: नैनीताल में दूषित पानी से दो लोगों की मौत, छह इंजीनियर निलंबित

तीन दिन तक कमरे में कैद रहा बच्चा

मासूम के लगातार कमरे से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने जब कमरे की स्थिति देखी तो बच्चे की हालत सामने आई। उसके चेहरे और आंखों के आसपास चोट के निशान थे। आंखों के नीचे खून जमा हुआ था और कान पर भी गंभीर चोट बताई जा रही है।बच्चे की हालत देखकर लोगों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को हराया, 2 रन से जीता मैच

आधी रात थाने पहुंचा मासूम, टीआई ने तुरंत कराया इलाज

रात करीब 11:30 बजे स्थानीय लोग बच्चे को लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंचे। टीआई मनीष मिश्रा ने बच्चे की हालत देखी और तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।पुलिस अब बच्चे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। चोटों की गंभीरता और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन हटाकर लगेंगे वॉल-माउंटेड फैन, छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद चर्चा में फैसला

पिता फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना सामने आने के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts