इंदौर में इवेंट मशीन की चिंगारी ने मचाया कहर! दादा के हाथ झुलसे, पोते के चेहरे और गले पर चोट

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया है। यहां पड़ोसी द्वारा नई इवेंट मशीन चलाकर जांचने के दौरान निकली आग की चिंगारी की चपेट में आने से बुजुर्ग दादा और उनका 12 वर्षीय पोता झुलस गए। हादसे में बुजुर्ग के दोनों हाथों के बाल झुलस गए, जबकि बच्चे के दोनों हाथ, चेहरा, गला और आंखों के आसपास चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में चबूतरे को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत; आरोपी हिरासत में
घर से निकलते ही आग की चिंगारी की चपेट में आए
पुलिस के अनुसार, नंदा नगर निवासी रमेशचंद्र पिता कन्हैयालाल जायसवाल अपने 12 वर्षीय पोते रुद्र को फुटबॉल दिलाने के लिए घर से बाहर निकले थे। दोनों घर से बाहर आए ही थे कि अचानक आग की तेज चिंगारी उनकी तरफ आई। इसकी चपेट में आने से दादा और पोता दोनों झुलस गए।अचानक हुए इस हादसे से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद परिवार को बच्चे की चोटों को लेकर चिंता हुई। हादसे में बुजुर्ग रमेशचंद्र के दोनों हाथों के बाल झुलस गए, जबकि रुद्र के चेहरे, गले और आंखों के आसपास चोटें आईं।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ ब्लॉक के पीछे कैसे उठा धुएं का गुबार? 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, वेल्डिंग के दौरान चिंगारी की बात आई सामने
पड़ोसी नई मशीन चलाकर कर रहा था जांच
घटना के बाद रमेशचंद्र ने आसपास जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला तुषार पिता विजय कोली इवेंट का काम करता है। वह हाल ही में नई मशीन खरीदकर लाया था और घटना के समय घर के बाहर ही उसे चलाकर जांच रहा था।आरोप है कि मशीन चलाने के दौरान उससे आग की चिंगारी निकली, जो दादा-पोते तक पहुंच गई। इस लापरवाही के कारण दोनों इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हालांकि, मशीन से चिंगारी निकलने की परिस्थितियों और हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस पार्षद पर FIR! निगम की कार्रवाई रोकने पहुंचे, ट्रक के पहियों की हवा निकालने का आरोप
बच्चे के चेहरे और आंखों के पास आई चोट
इस हादसे में 12 वर्षीय रुद्र को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उसके दोनों हाथों के अलावा चेहरा, गला और आंखों के आसपास का हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। वहीं, दादा रमेशचंद्र के दोनों हाथों के बाल झुलस गए।फुटबॉल दिलाने के लिए घर से निकले दादा-पोते के साथ हुए इस हादसे ने परिवार को चिंता में डाल दिया। घटना के बाद मशीनों को चलाते समय सुरक्षा इंतजामों और सावधानी बरतने की जरूरत पर भी सवाल उठे हैं।
ये भी पढ़ें: आमिर खान को मिला बिश्नोई गैंग का धमकी भरा पोस्ट, ‘बहुत जल्द जवाब देंगे’ लिखकर दी गई चेतावनी!
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, रमेशचंद्र जायसवाल की शिकायत पर तुषार कोली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।




















