इंदौर में इवेंट मशीन की चिंगारी ने मचाया कहर! दादा के हाथ झुलसे, पोते के चेहरे और गले पर चोट
इंदौर के नंदा नगर में पड़ोसी की नई इवेंट मशीन से निकली आग की चिंगारी ने दादा-पोते को झुलसा दिया। रमेशचंद्र जायसवाल अपने 12 वर्षीय पोते रुद्र को फुटबॉल दिलाने घर से निकले थे, तभी हादसा हुआ। बुजुर्ग के दोनों हाथों के बाल झुलस गए, जबकि बच्चे के चेहरे, गले और आंखों के पास चोटें आईं। परदेशीपुरा पुलिस ने पड़ोसी तुषार कोली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
Hemant Nagle
26 Oct 2026


























