Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लॉरेंस गैंग पर इंदौर क्राइम ब्रांच का शिकंजा! हैरी बाक्सर को पकड़ने के लिए जारी होगा लुकआउट सर्कुलर

इंदौर में फिरौती के चार मामलों में वांटेड गैंगस्टर हैरी बाक्सर पर क्राइम ब्रांच शिकंजा कसने की तैयारी में है। लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करवाया जाएगा। आरोप है कि उसने विदेशी नंबरों से फोन कर कारोबारियों से रुपये मांगे थे। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
लॉरेंस गैंग पर इंदौर क्राइम ब्रांच का शिकंजा! हैरी बाक्सर को पकड़ने के लिए जारी होगा लुकआउट सर्कुलर
फाइल फ़ोटो

इंदौर। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत के प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। विदेश में बैठकर गैंग संचालित करने वाले गैंगस्टर हैरी बाक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करवाने की तैयारी की जा रही है। हैरी बाक्सर इंदौर में फिरौती मांगने के चार मामलों में वांटेड है। इन मामलों में क्राइम ब्रांच और तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज हैं।

संबंधित खबर: इंदौर से टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार: भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था, पीछे पहुंच गई मुंबई पुलिस!

चार फिरौती मामलों में वांटेड हैरी बाक्सर

एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार, हैरी बाक्सर की गिरफ्तारी इन मामलों की जांच के लिए महत्वपूर्ण है। उसे पकड़ने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। इससे उसकी विदेश से भारत आने-जाने की गतिविधियों पर नजर रखने और भारत पहुंचने पर संबंधित एजेंसियों को सूचना मिलने में मदद मिल सकती है।पुलिस के मुताबिक, हैरी बाक्सर ने विदेशी मोबाइल नंबरों से खुद फोन कर जमीन कारोबारी विवेक दम्मानी, कुंवरसिंह, संजय जैन और एक अन्य कॉलेज संचालक से रुपये मांगे थे। इन मामलों में पुलिस अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, हैरी बाक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबर: Tiger Shroff Firing Case: सूरत में हथियार छिपाए, ट्रेन में हुए सवार; मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अहम सुराग

प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत निवासी प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल तेज हो गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को प्रांजल को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन की पुलिस रिमांड मांगी। जांच एजेंसी को संदेह है कि फायरिंग की घटना से जुड़े आरोपितों और हथियारों की व्यवस्था में उसकी भूमिका रही है।जानकारी के मुताबिक, प्रांजल गिरफ्तारी से पहले करीब पांच दिन तक इंदौर में रुका हुआ था। गिरफ्तारी से लगभग 15 घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस ने इन डिजिटल गतिविधियों को जांच के अहम बिंदुओं में शामिल किया है।

संबंधित खबर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मीडिया की खबरों से हमलावरों तक पहुंच रही थी जांच की जानकारी, हैंडलर दे रहे थे निर्देश

विदेश से गैंग चलाने वालों पर पुलिस की नजर

हैरी बाक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की तैयारी को विदेश में बैठकर आपराधिक नेटवर्क संचालित करने वाले आरोपितों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे उसकी भारत यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलने पर संबंधित एजेंसियां तत्काल कार्रवाई कर सकेंगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts