Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धार में टायर फटने से पुलिया के नीचे गिरी कार, सांवरिया सेठ मंदिर से लौट रहे 4 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों दोस्त सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। संगेशरा गांव के पास कार का टायर फटने से वाहन बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गया और उसमें भीषण आग लग गई।
धार में टायर फटने से पुलिया के नीचे गिरी कार, सांवरिया सेठ मंदिर से लौट रहे 4 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर
धार हादसे में जली कार, 4 दोस्तों की मौत

धार। धार जिले में सोमवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। सादलपुर थाना क्षेत्र के संगेशरा गांव में लोटस स्कूल के सामने एक मारुति स्विफ्ट कार अचानक पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। पांचवां युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

टायर फटने से बेकाबू हुई कार

पांचों युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद सागौर कुटी लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार संगेशरा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार पुलिया से नीचे गिर गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार में बैठे युवकों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 छात्रों को मिलेगी श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, मिलेंगे 1-1 लाख रुपए

चार युवकों की मौके पर गई जान

इस हादसे में भीम पिता विक्रम, चेतन पिता जीवन धाकड़, आदित्य पिता संतोष तिवारी और अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी की मौत हो गई। बताया गया है कि सभी युवक धार जिले के सागौर और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बचाव कार्य में मुश्किल आई। चार युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों और परिचितों में शोक छा गया।

मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट पर 31 अक्टूबर तक भाजपा खोलेगी पत्ते, बाहरी प्रत्याशी के आसार

पांचवां युवक गंभीर रूप से घायल

कार में सवार तुषार मंडलोई इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी उम्र करीब 20 साल बताई गई है। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह करीब 35 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। परिवार के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts