Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

1500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़े ACP के घर से 10 लाख की चोरी करने वाले, सभी आरोपी राजस्थान के

भोपाल के कोलार रोड स्थित एसीपी विजय कुमार दुबे के घर हुई करीब 10 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1500 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, बर्तन, मूर्तियां और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई।
1500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़े ACP के घर से 10 लाख की चोरी करने वाले, सभी आरोपी राजस्थान के
भोपाल। एसीपी के घर चोरी करने वालों का खुलासा पुलिस टीम ने किया।

भोपाल। कोलार रोड स्थित डीके-2 दानिशकुंज में एसीपी विजय कुमार दुबे के घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, जेवरात, सिक्के, बर्तन और मूर्तियां बरामद की गई हैं। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पत्नी घर में ताला लगाकर गई थी उज्जैन

पुलिस के मुताबिक एसीपी विजय कुमार दुबे 10 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी वसुधा दुबे मौजूद थीं। करीब 11.30 बजे वह घर में ताला लगाकर उज्जैन चली गईं। अगले दिन रात करीब 12.30 बजे विजय कुमार दुबे ड्यूटी से लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखे करीब 10 लाख रुपए, सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के, बर्तन और मूर्तियां गायब थीं। शिकायत पर कोलार रोड थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

1500 CCTV फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग

मामले की जांच में पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस ने कोलार रोड से सोनकच्छ और देवास तक करीब 1500 CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियों और हुलिए के आधार पर तकनीकी सहायता से पुलिस को पता चला कि आरोपी वारदात के दिन MP09CM0536 नंबर की स्विफ्ट कार से भोपाल आए थे।

ये भी पढ़ें: लिफ्ट में हादसा! दूसरे फ्लोर से धड़ाम नीचे गिरी, 7 लोग घायल; गेट तोड़कर निकाले गए

चार आरोपियों ने कबूली वारदात

पुलिस ने मिले सुरागों के आधार पर रोहित पाल, पवन आर्य, दीपक गुर्जर और देवेन्द्र गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चारों ने भोपाल आकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और मूर्तियां बरामद की गईं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार MP09 CM 0536, मोबाइल फोन और आईफोन भी जब्त किए हैं।

चारों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों के थानों में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें रोहित पाल पर 15, पवन आर्य पर 39, दीपक गुर्जर पर 2 और देवेन्द्र गुर्जर उर्फ देवा पर 15 अपराध दर्ज बताए गए हैं। पुलिस इन मामलों की संबंधित थानों से पुष्टि करा रही है। अन्य आरोपियों और दूसरे प्रकरणों के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: नशे में 8 साल के बेटे को बेरहमी से पीटा: 3 दिन कमरे में कैद रखा,हालत गंभीर

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना कोलार रोड के इंस्पेक्टर संजय सिंह सोनी, सब इंस्पेक्टर जनार्दन मिश्रा, सब इंस्पेक्टर मनोज यादव, सुनील त्रिपाठी, दौलत मालवीय, प्रदीप मिश्रा, अनुज सिंह, ऋषिकेश त्यागी और मोहित जाट की भूमिका रही। अपराध शाखा से निरीक्षक राजकुमार कुंसरिया, चन्द्रमोहन, नंदलाल टंकाम, सादिक खान, सुनील आरख सहित टीम के अन्य सदस्यों और सिटी सर्विलेंस के इमरान खान व पिंकी साहू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts