Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर बायपास पर DRI टीम से बदसलूकी, सोना तस्करी के शक में 3 गिरफ्तार; 3 किलो गोल्ड बरामद

इंदौर बायपास पर सोना तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची DRI टीम से बदसलूकी और हाथापाई का मामला सामने आया है। फिनिक्स मॉल के पास संदिग्ध कार को रोककर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में करीब 3 किलो सोना तीन ईंटनुमा टुकड़ों में बरामद हुआ। महाराष्ट्र पासिंग कार को भी DRI ने जब्त कर लिया है।
इंदौर बायपास पर DRI टीम से बदसलूकी, सोना तस्करी के शक में 3 गिरफ्तार; 3 किलो गोल्ड बरामद
सोना तस्करी की सूचना पर पहुंची DRI टीम से हाथापाई

इंदौर। सोना तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम के साथ इंदौर बायपास पर बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से इंदौर लाई जा रही संदिग्ध सोने की खेप की निगरानी कर रही टीम ने फिनिक्स मॉल के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान उसमें सवार लोगों ने DRI अधिकारियों का विरोध करते हुए उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई कर दी। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी में करीब 3 किलो सोना बरामद हुआ है। सोना तीन ईंटनुमा टुकड़ों में मिला। महाराष्ट्र पासिंग MH14ND7414 नंबर की कार भी जब्त की गई है।

महाराष्ट्र से इंदौर पहुंच रही थी खेप

DRI को इनपुट मिला था कि महाराष्ट्र से एक वाहन के जरिए बड़ी मात्रा में सोना इंदौर लाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन पर नजर रखना शुरू कर दी। वाहन के इंदौर बायपास पहुंचते ही टीम ने उसका पीछा किया और फिनिक्स मॉल के समीप उसे रोकने की कोशिश की।

रोकने पर DRI अधिकारियों से उलझे

वाहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान आरोपियों और DRI अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संदिग्धों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से अभद्रता की और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर टीम ने मोर्चा संभाला और तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

तीन टुकड़ों में मिला करीब 3 किलो सोना

कार की जांच के दौरान करीब तीन किलो सोना बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोना तीन ईंटनुमा टुकड़ों में था। DRI ने सोने को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पंजीकृत MH14ND7414 नंबर की कार भी जांच के लिए कब्जे में ली गई।

नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी जांच एजेंसी

मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। DRI यह पता लगाने में जुटी है कि सोना महाराष्ट्र में कहां से हासिल किया गया और इंदौर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। जांच एजेंसी संभावित तस्करी नेटवर्क और इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts