Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर डबल मर्डर का खुलासा : पिता और बहन की हत्या करने वाला हत्यारा पकड़ाया, गोवा से किया गिरफ्तार; ATM ट्रांजेक्शन से मिली लोकेशन

Follow on Google News
इंदौर डबल मर्डर का खुलासा : पिता और बहन की हत्या करने वाला हत्यारा पकड़ाया, गोवा से किया गिरफ्तार; ATM ट्रांजेक्शन से मिली लोकेशन
इंदौर। संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में रिटायर बैंक कर्मचारी की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा 8 नवंबर को अपने पिता और बहन की हत्या कर फरार हो गया था। आरोपी द्वारा अपने पिता का बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपी के बैंक एटीएम के ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस द्वारा उसे गोवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच से संपर्क कर आरोपी की फोटो भोजी थी। आरोपी के बारे में यह भी जानकारी पुलिस को मिली है कि उसकी शादी नहीं हुई थी और वो 46 साल का हो गया था। इसलिए भी अपने पिता से नाराज था। आरोपी कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था। जिसके बाद वो 48 घंटे तक दोनों के शवों के पास ही बैठा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेस वार्ता आकर इसका खुलासा करेंगी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, संयोगितागंज पुलिस को 8 नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट में रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जब मौक पर पहुंची तो बंद फ्लैट में एसबीआई से रिटायर्ड कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोरा (53) के शव मिले। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि, मृतक के बेटे पुल्कित द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से वह लापता है।

मां की भी हत्या करना चाहता था आरोपी

बताया जा रहा है कि, पिता और बहन की हत्या करने के बाद आरोपी सिलिकॉन सिटी स्थित मां के घर भी पहुंचा था। लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला और वो बच गईं। माना जा रहा है कि, आरोपी मां की भी हत्या करने के इरादे से वहां पहुंचा था। वहीं हत्या के बाद आरोपी इंदौर से पिता का एटीएम लेकर फरार हुआ था।

आरोपी की लोकेशन वडोदरा, फिर गोवा में मिली

आरोपी की पहली लोकेशन गुजरात के वडोदरा में मिली थी, जहां पर उसने एटीएम से कुछ रुपए निकाले थे। लेकिन, आरोपी कोई मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और वो एटीएम से सिर्फ 5 हजार तो कभी 7 हजार निकालता था। जिससे की उसे OTP की जरूरत नहीं पड़े। वर्तमान समय में 10 हजार रुपए निकालने के लिए बैंक द्वारा जिस व्यक्ति का एटीएम है। उसके रजिस्ट्रेड मोबाइल पर एक OTP आता है, लेकिन आरोपी कम रुपए निकल रहा था। इसलिए पुलिस को लोकेशन नहीं मिल रही थी। बैंक से कंफर्मेशन मिलते ही पुलिस वडोदरा पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया। जिसके बाद अब पुलिस को आरोपी की लोकेशन गोवा में मिली थी।

कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था आरोपी

आरोपी बेटा पुल्कित कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। रहवासियों ने बताया कि उसका व्यवहार कुछ अजीब था वो किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित था, जिसके कारण किसी से भी वो अधिक बातचीत नहीं करता था। वहीं पुलिस द्वारा जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें-इंदौर डबल मर्डर केस अपडेट : शादी नहीं होने के कारण पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, गोवा में मिली आरोपी की लोकेशन ये भी पढ़ें- इंदौर : रूप बदलने में माहिर है पिता और बहन की हत्या का आरोपी, अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है सिरफिरा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts