Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर डबल मर्डर केस अपडेट : शादी नहीं होने के कारण पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, गोवा में मिली आरोपी की लोकेशन

Follow on Google News
इंदौर डबल मर्डर केस अपडेट : शादी नहीं होने के कारण पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, गोवा में मिली आरोपी की लोकेशन
इंदौर। संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए डबल मर्डर केस के आरोपी की लोकेशन गोवा में मिली है। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच से संपर्क कर आरोपी की फोटो भोजी है। पुलिस के मुताबिक, शादी नहीं होने की वजह आरोपी ने अपने पिता और बहन को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वो 48 घंटे तक दोनों के शवों के पास ही बैठा रहा। आरोपी कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था। वहीं पुलिस मामले में और जानकारी जुटा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, संयोगितागंज पुलिस को 8 नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट में रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जब मौक पर पहुंची तो बंद फ्लैट में एसबीआई से रिटायर्ड कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोरा (53) के शव मिले। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि, मृतक के बेटे पुल्कित द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से वह लापता है।

मां की भी हत्या करना चाहता था आरोपी

बताया जा रहा है कि, पिता और बहन की हत्या करने के बाद आरोपी सिलिकॉन सिटी स्थित मां के घर भी पहुंचा था। लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला और वो बच गईं। माना जा रहा है कि, आरोपी मां की भी हत्या करने के इरादे से वहां पहुंचा था। वहीं हत्या के बाद आरोपी इंदौर से पिता का एटीएम लेकर फरार हुआ था। आरोपी की पहली लोकेशन गुजरात के वडोदरा में मिली थी, जहां पर उसने एटीएम से कुछ रुपए निकाले थे। बैंक से कंफर्मेशन मिलते ही पुलिस वडोदरा पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया। जिसके बाद अब पुलिस को आरोपी की लोकेशन गोवा में मिली है।

कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था आरोपी

आरोपी बेटा पुल्कित कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। रहवासियों ने बताया कि उसका व्यवहार कुछ अजीब था वो किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित था, जिसके कारण किसी से भी वो अधिक बातचीत नहीं करता था। वहीं पुलिस द्वारा जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

आरोपी द्वारा घटना के बाद एक एक्टिवा गाड़ी से फरार होने की बात कही गई थी, लेकिन परिवार और पड़ोसियों द्वारा आरोपी की गाड़ी का नंबर नहीं मिल पाया। वहीं अपार्टमेंट में काम करने वाले चौकीदार से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिससे की आरोपी पुल्कित के खिलाफ भागने का कुछ क्लू मिल सके। फिलहाल मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित बेटा पुल्कित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : रूप बदलने में माहिर है पिता और बहन की हत्या का आरोपी, अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है सिरफिरा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts