Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में फ्लैट से पकड़े गए युवक-युवतियां, सेक्स रैकेट का शक, डायरी से मिले 200 से अधिक नंबर, ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर भी जांच

Follow on Google News
इंदौर में फ्लैट से पकड़े गए युवक-युवतियां, सेक्स रैकेट का शक, डायरी से मिले 200 से अधिक नंबर, ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर भी जांच
इंदौर। लसूड़िया इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारते हुए कई युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी फैजान उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से कई अश्लील चैट और वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले में देह व्यापार के साथ ही, मानव तस्करी की भी आशंका जताई है।

हिंदूवादी संगठन की सूचना पर छापेमारी

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने नकली पिस्टल, तलवार और रिवॉल्वर की तरह दिखने वाला लाइटर भी बरामद किया। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल में अश्लील वीडियो और ब्रोकर्स की चैट

पुलिस के अनुसार, फैजान के मोबाइल में कई ब्रोकरों से की गई चैटिंग मिली है, जिसमें वह युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी करता था। इसके अलावा, कुछ वीडियो में फैजान को युवतियों को नशे की हालत में शराब और गांजा पिलाते हुए देखा गया। कुछ युवतियों से जबरन डांस कराए जाने के भी सबूत मिले हैं। देखें VIDEO...

डायरी में 200 से अधिक मोबाइल नंबर

फैजान के पास से बरामद एक डायरी में 200 से अधिक कस्टमर्स और ब्रोकर्स के नंबर मिले हैं, जो देह व्यापार में उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग की भी जांच कर रही है और अन्य कनेक्शंस की तलाश में है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टैटवाल और मानसिंह राजावत ने आरोप लगाया कि फैजान कई युवतियों को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेलता था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी लंबे समय से इंदौर में यह गतिविधि चला रहा था।

देवास का रहने वाला है आरोपी

जांच में खुलासा हुआ कि फैजान मूल रूप से देवास का रहने वाला है और पिछले एक साल से इंदौर में रह रहा था। पुलिस उसकी पृष्ठभूमि और अन्य सहयोगियों की जांच कर रही है। जल्द ही संबंधित ब्रोकर्स और कस्टमर्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts