Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में बोरे में बंद मिली महिला की लाश : कांग्रेस नेता के घर के पास फेंका, पूरा इलाका सील; जांच नें जुटी पुलिस

इंदौर में बोरे में बंद मिली महिला की लाश : कांग्रेस नेता के घर के पास फेंका, पूरा इलाका सील; जांच नें जुटी पुलिस
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चंदन नगर थाना क्षेत्र के बांक इलाके में एक महिला की बोरे में बंद लाश मिली है। कांग्रेस नेता के घर के नजदीक से शव बरामद किया गया है। महिला के हाथ बंधे मिले, बोरे को खोलने से पहले पुलिस को आशंका थी कि महिला के टुकड़े किए गए होंगे। महिला की उम्र 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बांक इलाके में एक बोर के पास से काफी दुर्गंध आ रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोलकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश मिली। अज्ञात आरोपियों ने लाश को पॉलिथीन में भरकर रस्सी से बांधकर उसे बोरे में डाल दिया था। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला ने नीली साड़ी पहन रखी है। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के तरीके और समय का पता चलेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना क्षेत्र का इलाका पुलिस ने सील कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वालों को प्रतिबंधित कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

मुस्लिम बहुल इलाका, महिला हिंदू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का शव चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बांक की अहमद नगर कॉलोनी में मिला है। यह इलाका मुस्लिम बहुल है। प्रारंभिक तौर पर महिला हिंदू दिखाई दे रही है। शव दो से तीन दिन पुराना दिख रहा है। उसमें से बहुत बदबू आ रही है। https://x.com/psamachar1/status/1794627381036306444 ये भी पढ़ें- सिंहस्थ से पहले उज्जैन को संवारने सरकार खर्च करेगी 46 हजार करोड़
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts