Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : इंदौर में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने पहले दर्ज किया था छेड़छाड़ का मामला; हिंदू संगठन ने थाना घेरा तो धाराएं बढ़ाई

Follow on Google News
VIDEO : इंदौर में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने पहले दर्ज किया था छेड़छाड़ का मामला; हिंदू संगठन ने थाना घेरा तो धाराएं बढ़ाई
इंदौर के सिमरोल में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला रोज की तरह अपने खेत में काम करने पहुंची थी। वहीं, इलाके के रहने वाले एक रसूखदार मुस्लिम युवक ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला  को धमकी दी गई कि यदि अपना मुंह खोला तो उसे वो जान से मार देगा। महिला ने डर के कारण घर जाकर कुछ दिनों बाद अपने पति को जब यह बात बताई तो पति, पत्नी को थाने लेकर पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन, पुलिस ने आदिवासी महिला की शिकायत पर उसके पति को समझाइश देते हुए सिर्फ आरोपी के खिलाफ छेड़छाड का मामला दर्ज किया। पति द्वारा कुछ दिनों पहले आईजी से इस मामले में शिकायत दर्ज की गई। लेकिन, पुलिस ने मामले में पूरी तरह से लीपापोती कर दी थी। घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो शुक्रवार को सभी थाने पहुंचे और मामले में आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़वाई। वहीं, पुलिस द्वारा अब मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

जानें पूरा मामला

पीड़िता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि 15 दिसंबर को फरियादी ने पुलिस को थाने पर जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी रोजाना इलाके में खेत मालिक साजिद खान के यहां काम करने जाती थी। सुबह 9 बजे रोजाना पीड़िता घर से खेत के लिए निकलती थी और शाम को घर वापस आती थी। 15 दिसंबर को जब महिला घर लौटी तो कई घंटों तक उसने अपने पति से बात नहीं की। पति द्वारा दबाव डालकर जब पूछा गया तो उसके होश उड़ गए। महिला ने साजिद खान द्वारा किए कृत्य की जानकारी पति को दी। महिला द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज करवाई गई तो थाने वालों ने महज छेड़छाड़ का केस दर्ज कर इस मामले को दबाना चाहा। लेकिन, शुकवार को बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया। सिमरोल पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम साजिद खान है। उसके खेत पर एक आदिवासी दंपति काम करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि साजिद आए दिन उससे गलत हरकत करता था। वह पति से शिकायत की बात कहती तो उसे काम से निकालने की धमकी देता था। पिछले दिनों आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की थी। महिला करीब एक सप्ताह पहले थाने पहुंची थी। यहां थानेदार सारिका रावत ने उसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। कल बजरंग दल विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के निर्देश पर कार्यकर्ता थाने पहुंचे। महिला ने यहां रेप का आरोप लगाया, जिसके बाद धाराएं बढ़ाई गईं। आज महिला का मेडिकल पुलिस टीम करवाएगी, आरोपी और उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देखें VIDEO... (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- Indore News : मां ने बच्चे को ठंडे पानी से नहलाया दिया तो पिता ने डांट दिया, नाराज महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts