Indore Crime News : किसने दी हैदर से हरिनारायण बने शख्स को 'सर तन से जुदा' की धमकी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले हैदर उर्फ हरि नारायण के घर पर कुछ लोगों ने पथराव किया। साथ ही दरवाजा तोड़ने की कोशिश और गला काटने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें कुछ युवक-युवतियां पथराव करते हुए घर के अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
(हैदर से हरिनारायण बनने के बाद किए थे महाकाल के दर्शन। फाइल फोटो)[/caption]
सर तन से जुदा की दी धमकी
जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के खजराना थाना क्षेत्र का है। जहां हैदर सनातन धर्म में घर वापसी कर हरिनारायण बने युवक पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। हैदर उर्फ हरिनारायण ने पुलिस को बताया कि, मैंने सनातन धर्म में घर वापसी की है। जिसके बाद रविवार (22 सितंबर) को मुस्लिम युवक-युवती घर के सामने जमा हो गए और गाली-गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। साथ ही कहने लगे- लोगों की घर वापसी करवा रहा है, हिम्मत है तो घर के बाहर निकल, आज तेरा गला काटकर जाएंगे। उन्होंने नारे लगाए कि गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा...। पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित ने पुलिस को दिया है। [caption id="attachment_134758" align="aligncenter" width="600"]
(हैदर से हरिनारायण बनने के बाद किए थे महाकाल के दर्शन। फाइल फोटो)[/caption]




















