Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : शारजाह से इंदौर आया व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार, नौकरी के सिलसिले में गया था UAE

Follow on Google News
Indore News : शारजाह से इंदौर आया व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार, नौकरी के सिलसिले में गया था UAE
इंदौर। एरोड्रम पुलिस ने शारजाह से आए एक व्यक्ति को फर्जी भारतीय पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शारजाह से इंदौर पहुंचे इस व्यक्ति के पास दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट मिले। इन पासपोर्टों में व्यक्ति के नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण अलग-अलग थे।

मामले का खुलासा

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि 17 नवंबर की रात एक उड़ान से शारजाह से इंदौर पहुंचे व्यक्ति के पास दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट मिले हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे की आगमन जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को शक होने पर इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘एक पासपोर्ट में इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद कलाम कबाड़ी और दूसरे पासपोर्ट में मोहम्मद कलाम राइन के रूप में दर्ज है। दोनों पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि और अन्य विवरण भी अलग-अलग हैं।'' इसके बाद यात्री को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। देखें वीडियो...

बिहार का रहने वाला है आरोपी

मीना ने बताया कि 35 से 40 साल के बीच की उम्र वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी बिहार का निवासी है। वह नौकरी के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गया था। फर्जी पासपोर्ट का उपयोग क्यों और कैसे किया गया, इस पर जांच जारी है। ये भी पढ़ें- इंदौर में विश्व शौचालय दिवस पर विशेष कार्यक्रम, 30 हजार लोगों ने ली टॉयलेट के साथ सेल्फी, इतने लाख है टारगेट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts