इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात भी करवाया; आरोपी गिरफ्तार
Publish Date: 16 Oct 2023, 4:22 PM (IST)Updated On: 16 Oct 2023, 4:41 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाली पीड़िता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी द्वारा गर्भपात करवा दिया गया। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती का गर्भपात कराया
थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि 23 साल की युवती ने इलाके में रहने वाले आसिफ खान पिता आरिफ खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। लंबे समय से आरोपी आसिफ खान शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी आसिफ ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद पीड़िता कई दिनों तक आसिफ से शादी की बात करती रही, लेकिन आसिफ ने बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आसिफ और उसकी दोस्ती चाय सुट्टा बार में हुई थी। जहां पर आसिफ आया-जाया करता था।
https://twitter.com/psamachar1/status/1713851138024333667
(इनपुट - हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें- इंदौर : मंदिर परिसर में फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव के साथ मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी, मामला दर्ज 
शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More