Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore Crime News : नाबालिग लड़की को गुजरात में बेचने और रेप का मामला, पहचान के दंपति घुमाने के बहाने ले गए, FIR दर्ज

Follow on Google News
Indore Crime News : नाबालिग लड़की को गुजरात में बेचने और रेप का मामला, पहचान के दंपति घुमाने के बहाने ले गए, FIR दर्ज
इंदौर। शहर के चंदन नगर की नाबालिग लड़की को बेचने एवं उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाला दंपति लड़की को घुमाने के बहाने लेकर गए और उसके बाद उसे बेच दिया। लड़की का शारीरिक शोषण हुआ है। लड़की जैसे तैसे वहां से लौटी जिसके बाद मामले में केस दर्ज करवाया गया है।

जानें पूरा मामला

चंदन नगर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की लड़की की शिकायत पर आयशा उर्फ कोमल पति आदिल पठान, जीवन, विमला, धर्मेंद्र, प्रकाश, निवासी जामनगर और रवि के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि 5 नवंबर की रात वह किसी काम से घर से निकली थी। तभी उसे आयशा उर्फ कोमल और उसका पति मिला। वह दोनों को पहले से जानती थी। उनसे बात करने लगी आरोपियों ने उससे कहा कि बेटमा तक घूम कर आते हैं। वह उनके साथ चली गई। राज मोहल्ला में खराब चाय की दुकान के यहां पर कार में विमला धर्मेंद्र रवि और अन्य लोग मिले। देखें VIDEO... विमला ने कहा कि कार में बैठ जाओ इसके बाद सभी लोग सीधे गुजरात के जामनगर पहुंच गए। लड़की को बहलाते फुसलाते रहे। यहां उसे प्रकाश नाम के लड़के से मिलवाया। इसके बाद वहीं पर उसे छोड़कर सभी लोग लौट आए। आरोप है कि प्रकाश ने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की है। उसने उससे कहा कि 5 लाख रुपए में उसे खरीदा है। लड़की जैसे तैसे प्रकाश के घर से निकली और राजकोट तक पहुंची। यहां से अहमदाबाद ट्रेन से आई और फिर इंदौर आई और यहां उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। मामले में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को पता लगा तो लड़की को लेकर वह थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts