Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 57 ATM, 25 हजार नकदी एवं बाइक जब्त

Follow on Google News
Indore News : एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 57 ATM, 25 हजार नकदी एवं बाइक जब्त
इंदौर। लसूड़िया थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट करने वाले दोनों शातिर बदमाशों से लोगों से लूट व ठगी के 25000 नकद, ठगी में प्रयुक्त होने वाले 57 एटीएम कार्ड एवं बाइक समेत 1 लाख रुपए की सामग्री बरामद की है।

आरोपी सतना और भदोही के रहने वाले

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में रामलोचन (28) निवासी सतना (मप्र) और नागेंद्र (32) निवासी भदोही (उप्र) शामिल हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होंने इंदौर सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, और दिल्ली में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 एटीएम कार्ड, 25,000 नकद और ठगी में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की है। यह कुल मशरूका लगभग 1 लाख रुपए का है।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी

पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह के निर्देश पर थाना लसूड़िया में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने एटीएम में ठगी करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि आरोपी सयाजी होटल के सामने यूनियन बैंक के एटीएम के पास मौजूद हैं। पुलिस ने जब आरोपियों को देखा तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लसूड़िया क्षेत्र में एक महिला से और एक अन्य फरियादी से ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और अन्य मामलों की जांच करने में जुटी हुई है।  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts