Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनीमून मर्डर केस :-राजा-सोनम का शिलांग होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,एंट्री करते दिखे दोनों,अब भी तलाश जारी

Follow on Google News
हनीमून मर्डर केस :-राजा-सोनम का शिलांग होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,एंट्री करते दिखे दोनों,अब भी तलाश जारी
इंदौर । राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद 15 दिन के लगभग राजा और सोनम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह नीले रंग की स्कूटी पर हेलमेट पहने हुए होटल आते हुए दिखाई दे रहे । विपिन के मुताबिक यह वही होटल हे जिसमें दोनों रुके हुए थे। राजा और सोनम होटल आए थे चेक आउट करने के बाद दोनों ने अपना सामना (बैग)होटल में ही छोड़कर वापस स्कूटी से जाते हुए दिखाई दे रहे है। पिता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को पूरी तरह से परिवार के साथ हैं । वही इंदौर के मंत्री सांसद पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। लेकिन मेघालय सरकार ऐसा नहीं लग रहा हैं कि वो सोनम को खोजने में सहयोग कर रही हैं। [caption id="attachment_167293" align="aligncenter" width="600"] रैनकोंट उतार थी दिखी थी सोनम[/caption] शिलांग और सोहरा में स्कूटी रेंट वालों के नंबर तलाशे- विपिन रघुवंशी ने बताया कि 22 मई को राजा से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल लगातार बंद आने लगा। संपर्क टूटने के बाद गोविंद से बात की तो पता चला कि सोनम का भी फोन बंद है। दोनों के गायब होने की आशंका के बीच विपिन और गोविंद ने नेट पर शिलांग और सोहरा में स्कूटी रेंट वालों के नंबर तलाशे। कई नंबरों पर कॉल करने के बाद एक स्कूटी वाले ने राजा को पहचान लिया, जिससे पुष्टि हुई कि वे मेघालय में हैं। दोनों भाई 26 मई को भोपाल से दिल्ली होते हुए फ्लाइट से गुवाहाटी और वहां से टैक्सी से शिलांग पहुंचे। स्कूटी मालिक से मुलाकात हुई जिसने बताया कि राजा ने चार दिन के लिए स्कूटी एडवांस में किराए पर ली थी। जीपीएस की मदद से वे सोहरा पहुंचे और वहां थाने गए, लेकिन स्थानीय भाषा और टाइपिंग की अनिवार्यता ने उन्हें रोक दिया। पूरे कस्बे में एक भी टाइपिंग वाला नहीं मिला, जिससे पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जब पुलिस से कोई मदद नहीं मिली तो विपिन और गोविंद खुद डबल डेकर झरने तक पहुंचे और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। रात को थाने लौटने पर थाना प्रभारी से मुलाकात हुई, जिसने तत्काल शिकायत दर्ज की और जांच शुरू की। हालाकि इंदौर से निकलते समय ही उन्होंने शिलांग पुलिस को मिसिंग की सूचना दे दी थी, जिससे कुछ खोजबीन पहले से चल रही थी। राजा-सोनम का शिलांग होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, नीली स्कूटी पर हेलमेट लगाए होटल में एंट्री करते दिखे दोनों, बैग खाई में मिलने की खबरों को राजा के भाई विपिन ने किया खारिज झरने की खाई से मिला शव, टैटू ने कराई पहचान- लगभग 10 दिन की खोजबीन के बाद 2 जून को पुलिस को वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में एक शव मिला। शव सड़-गल चुका था, चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, लेकिन दाहिने हाथ पर राजा का वही टैटू था। उसके पास से केवल स्मार्टवॉच मिली, बाकी सामान गायब था। पोस्टमॉर्टम के बाद राजा की बॉडी इंदौर लाई गई और 3 जून को उनका अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि अब भी सोनम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार और प्रशासन की तलाश जारी है। यह भी पढे -- हनीमून मर्डर केस :- उल्टी तस्वीर को लेकर बोला परिवार , सालों पुराना टोटका, भूले भटके वापस लौट आते हैं
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts