Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंस्टाग्राम से दोस्ती:फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार ,10 हजार का था इनामी

Follow on Google News
इंस्टाग्राम से दोस्ती:फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार ,10 हजार का था इनामी
इंदौर। लसूडिया पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी इंदौर से फरार होकर यूपी भाग गया था जिसके पुलिस ने लंबे समय बाद गिरफ्तार किया हैं। लसुड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक 1 दिसंबर 2024 को एक नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फिरोज खान नामक युवक से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था और अपने गांव बरूईपुर, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) भाग गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। टीम ने ग्राम बरूईपुर पहुंचकर आरोपी फिरोज पिता गुलाम हुसैन ( 29 ) को दबोच लिया और उसे इंदौर लाया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts