PlayBreaking News

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा:मोटे मुनाफे दिखाकर कारोबारी से की 1.43 करोड़ धोखाधड़ी

शेयर बाजार और कारोबार में निवेश पर अधिक रिटर्न का दिया था झांसा, क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला; सभी फरार
Follow on Google News
मोटे मुनाफे दिखाकर कारोबारी से की 1.43 करोड़ धोखाधड़ी
आरोपी गौरव जैन

इंदौर। शेयर बाजार और विभिन्न व्यवसायों में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने विस्तृत जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, फरियादी कवलजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने शेयर मार्केट और अन्य व्यवसायों में निवेश कराने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि निवेश की गई राशि पर कम समय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस भरोसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1.43 करोड़ रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

ये भी पढ़ें: हाथी को मिली सशर्त रिहाई, कोर्ट के आदेश तक इंदौर में ही रहेगा

जांच में सामने आया कि तय समय बीतने के बाद आरोपियों ने न तो निवेश पर कोई लाभ दिया और न ही मूल रकम वापस की। जब फरियादी ने अपनी राशि लौटाने की मांग की तो आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और भुगतान टालते रहे। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के चलते वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने तक की स्थिति में पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें: टापरी में घुसकर चार बेजुबान जानवरों की हत्या

क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद गौरव जैन, उसकी पत्नी विजेता जैन, रोहित सिंह ठाकुर, आकाश जैन और सिद्धांत भार्गव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी गौरव जैन के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उसके पुराने मामलों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट से सराफा तक सोने की तस्करी का सिंडिकेट बेनकाब: कस्टम कर्मचारी और ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और बैंक खातों, निवेश संबंधी दस्तावेजों तथा डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी निवेश के नाम पर इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts