PlayBreaking News

VIP रोड पर MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: कार के हैंड ब्रेक में छिपाकर रखी थी खेप

इंदौर क्राइम ब्रांच ने वीआईपी रोड से दो आरोपियों को 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कार के हैंड ब्रेक में मादक पदार्थ छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। मुख्य आरोपी अकरम खान पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
Follow on Google News
कार के हैंड ब्रेक में छिपाकर रखी थी खेप
आरोपी जावेद और अकरम

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास से दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स, मोबाइल फोन और एक हुंडई कार जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम खान निवासी देपालपुर और जावेद उर्फ जग्गू कुरैशी निवासी हातोद के रूप में हुई है। 

और पढ़ें: तिलक नगर गोलीकांड: जेल से छूटते ही बदमाश ने की फायरिंग, आरोपी की तलाश में पुलिस

कार के हैंड ब्रेक में छिपाकर रखी थी ड्रग्स

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। टीम ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास घेराबंदी की, जहां एक नीले-सफेद रंग की हुंडई कार में बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर कार के हैंड ब्रेक के पास छिपाकर रखी गई एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने मौके से अकरम खान को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें: खेत में अचानक घुसा तेंदुआ : 14 साल के सत्यम खुद को बचाने भिड़ा, हाथ- पैर में चोटें, वन विभाग ने कराया इलाज

निशानदेही पर पकड़ा गया दूसरा आरोपी

पूछताछ में अकरम ने अपने साथी जावेद उर्फ जग्गू का नाम बताया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए उसे भी ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों में बेचते थे।पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अकरम खान पर पहले से आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी के साथ ड्राइवरी का काम करता है और दसवीं तक पढ़ा है।

और पढ़ें: कोटा मेडिकल कॉलेज: सीजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, 10 महिलाओं की किडनी फेल

4.50 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और एक हुंडई कार जब्त की है। कुल मशरूका की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इंदौर क्राइम ब्रांच शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में शामिल बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts