Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ के उपकरण चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग को पटना और दिल्ली से पकड़ा

मोबाइल कंपनी के टावरों में लगने वाले महंगे उपकरण और रेडियो रिसीवर यूनिट चुराकर दिल्ली-मेरठ में बेचे
Follow on Google News
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ के उपकरण चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग को पटना और दिल्ली से पकड़ा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल कंपनी के टावरों में लगे महंगे उपकरण और रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर दबिश देतक उन्हें पटना और दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उपकरण लगाने का ठेका लिया और फिर महंगा सामान लेकर भाग गए। चोरी के बाद वह कई राज्यों में घूमता रहा। फिर सभी उपकरण दिल्ली और मेरठ के बाजारों में बेच दिए थे। पुलिस को शक है कि ये उपकरण दूसरे देशों में बेचने के लिए चुराए गए थे, जिस पर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। देखें VIDEO... इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल कंपनी के टावरों में लगे महंगे उपकरण और रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर दबिश देतक उन्हें पटना और दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उपकरण लगाने का ठेका लिया और फिर महंगा सामान लेकर भाग गए। चोरी के बाद वह कई राज्यों में घूमता रहा। फिर सभी उपकरण दिल्ली और मेरठ के बाजारों में बेच दिए थे। पुलिस को शक है कि ये उपकरण दूसरे देशों में बेचने के लिए चुराए गए थे, जिस पर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

क्या है मामला ?

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, आरोपियों के नाम इमरान मलिक, उस्मान मलिक, अबिद मलिक तीनों निवासी मेरठ, राकेश उर्फ सचिन सिंह निवासी सहरसा बिहार और संजीव कुमार निवासी खगड़िया बिहार हैं। जिनके खिलाफ मोबाइल कंपनी के जनरल मैनेजर अंबरीश तिवारी ने शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में स्थित हमारी कंपनी के टावरों पर 5-जी नेटवर्क बढ़ाने के लिए लगने वाले उपकरण लगाने का ठेका लिया था। जहां काम पूरा करने के पहले ही पांचों आरोपियों ने 8 करोड़ के उपकरण जमा न करते हुए चुराकर भाग निकले थे। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पटना और दिल्ली में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बीटेक पास

दंडोतिया के मुताबिक, आरोपी संजीव ने भोपाल और सचिन ने नांदेड़ से बीटेक परीक्षा पास है। इनकी गैंग के कई सदस्यों ने कई टेलिकॉम कंपनियों में मेंटेनेंस का काम किया है। उस्मान इंदौर और अन्य जिलों से चोरी का माल लेकर मेरठ में इमरान और आबिद के माध्यम से बेचता था। आरोपियों ने बताया कि चुराए गए रेडियो रिसीवर यूनिट की चीन और दुबई में भारी मांग है। इसलिए इन्होंने ये कीमती पार्ट्स चुराए थे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts