Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5.80 लाख की MD के साथ आरोपी दबोचा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5.80 लाख की MD के साथ आरोपी दबोचा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।
    शहर में नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 57.73 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पत्थर गोदाम रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास की गई। यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. नूरुद्दीन निवासी सदर बाजार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग से पारदर्शी पन्नी में रखी MD ड्रग बरामद हुई।

    पुलिस को देखकर घबराया, फिर खुला पूरा राज
    क्राइम ब्रांच टीम शहर में लगातार संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया, जिससे शक गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और तलाशी में पूरा मामला सामने आ गया।

     

    नशे का सौदागर- सस्ते में खरीद, महंगे में बेचने का खेल
    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अवैध मुनाफा कमाने के लिए सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी रिपेयरिंग का काम करता है और केवल आठवीं तक पढ़ा है, लेकिन नशे के इस काले धंधे में सक्रिय था।

    NDPS एक्ट में मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया गया है।

    नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
    क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts