Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:-बजरंगियों ने पब में घुस कर की तोड़फोड़ ,युवक-युवतियां डर के बाहर भागे , हाथों में डंडे लेकर घुसे थे कार्यकर्ता

Follow on Google News
इंदौर:-बजरंगियों ने पब में घुस कर की तोड़फोड़ ,युवक-युवतियां डर के बाहर भागे , हाथों में डंडे लेकर घुसे थे कार्यकर्ता
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्काय कॉपोर्रेट बिल्डिंग में बने मार्क क्लब में शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। क्लब में आयोजित डीजे शो में डीजे मफाइजा की प्रस्तुति के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंचे और शो को बंद करवा दिया। कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत होने का हवाला देते हुए कार्यकतोओं ने क्लब में घुसकर हंगामा किया, गाली-गलौज की और जमकर तोड़फोड़ मचाई। शराब की बोतलें, ग्लास, कुर्सियां और टेबल फेंकी गईं। यह हंगामा करीब 40 मिनट तक चला, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के अनुसार, क्लब में चल रहे डीजे शो में डीजे मफाइजा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान शिव तांडव स्तोत्र और सीताराम मंत्र को रिमिक्स बीट्स के साथ बजाया। इस वीडियो के सामने आते ही बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय हुए और क्लब पहुंचकर शो बंद करवाने का प्रयास किया। बजरंग दल का कहना है कि पहले भी क्लब प्रबंधन को ऐसे कार्यक्रमों के खिलाफ मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हिंदू धार्मिक प्रतीकों और मंत्रों का डिस्को और डीजे बीट्स पर इस्तेमाल कर उनके पवित्र स्वरूप का अपमान किया गया है।क्लब में घुसते ही भड़का विवाद, बहस से शुरू हुई तोड़फोड़-जैसे ही बजरंग दल कार्यकर्ता क्लब में दाखिल हुए,वहां की स्टाफ से उनकी तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ युवकों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया, और किसी ने कार्यकर्ताओं पर कांच की बोतल फेंक दी जिस पर झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई और फिर तोड़फोड़ में बदल गया। इंदौर : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मार्क पब में की तोड़फोड़, गाने को लेकर जताया आक्रोश, टेबल-कुर्सियां तोड़ीं, ग्राहकों से की मारपीट, पब संचालक की शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई गुस्साए कार्यकर्ताओं ने क्लब में कांच के ग्लास, कुर्सियां और साउंड सिस्टम को नुकसान पहुंचाया। क्लब के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कई युवक- युवतियां डर के मारे बाहर भागने लगे। क्लब के बाहर निकलते समय एक युवक ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। इस पर कार्यकर्ता और भड़क गए ।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts