Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदेशी नागरिकों द्वारा धर्मांतरण की कोशिश- हिंदुओं में करोड़ों देवी देवता जो मदद नहीं करते क्रिश्चियन धर्म अपना लो, युवक गिरफ्तार

Follow on Google News
विदेशी नागरिकों द्वारा धर्मांतरण की कोशिश- हिंदुओं में करोड़ों देवी देवता जो मदद नहीं करते क्रिश्चियन धर्म अपना लो, युवक गिरफ्तार
इंदौर । विजयनगर थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित मल्हार मेगा मॉल में रविवार को धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। मॉल की सिनेमा हॉल वाली मंजिल पर फूड कोर्ट के पास आठ अमेरिकी नागरिक और एक राऊ निवासी व्यक्ति, एक हिंदू युवक को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मानसिक दबाव बना रहे थे। मामले में हिंदूवादियों ने धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची जहां पर विदेशियों से पूछताछ कर छोड़ दिया। वही राऊ निवासी युवक पर धर्मांतरण सहित अन्य धारा मै केस किया है। हिंदू धर्म की निंदा करते हुए कहा कि यह पाखंड से भरा हुआ- जानकारी के मुताबिक स्कीम न.78 निवासी  राजेश पटेल की शिकायत पर पुलिस ने स्टीफन विजुपाल पर विभिन्न धारा मै केस किया है। राजेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मल्हार मॉल में घूमने गया था, जहां स्टीफन विजुपाल नामक युवक ने उससे बातचीत शुरू की। बातचीत में स्टीफन ने उसका नाम, पता, पारिवारिक जानकारी और मोबाइल नंबर लिया। फिर उसने हिंदू धर्म की निंदा करते हुए कहा कि यह पाखंड से भरा हुआ है, जिसमें करोड़ों देवी-देवता हैं जो लोगों की मदद नहीं कर सकते। उसने आरोप लगाया कि हिंदू देवताओं का व्यवहार अमर्यादित है और उनके आचरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्टीफन ने ईसाई धर्म की श्रेष्ठता बताते हुए युवक से कहा कि वह ईसा मसीह को माने तो उसके पाप दूर हो जाएंगे।   युवक ने जब विरोध किया तो उसे लुभावने प्रलोभन दिए गए— मुफ्त शिक्षा, इलाज और 10, हजार की राशि की पेशकश की गई। स्टीफन ने यहां तक कहा कि यदि युवक बपतिस्मा कर ले तो 20 हजार का इनाम भी मिलेगा। जब युवक ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो स्टीफन ने उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर थाना विजय नगर ले गए। पुलिस ने मॉल स्थित होटल की भी तलाशी ली, जहां से बाइबल व अन्य प्रचार सामग्री बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने राऊ निवासी स्टीफन को आरोपी बनाकर हिरासत में लिया, जबकि विदेशी नागरिकों का बयान लेकर उन्हें छोड़ दिया गया।घटना के समय मौके पर मानसिंह राजावत, लकी बाहुबली, मेवाती कुलदीप सिंह, प्रथम गौर, सोनू, वीरेंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिंदूवादियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts