Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस का मौन प्रदर्शन : रीगल तिराहे पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर दिया धरना, बढ़ते अपराधों और नशाखोरी का जताया विरोध

Follow on Google News
कांग्रेस का मौन प्रदर्शन : रीगल तिराहे पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर दिया धरना, बढ़ते अपराधों और नशाखोरी का जताया विरोध
इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव हो गई है। शहर के रीगल तिराहे पर कांग्रेस ने कांग्रेसियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर बढ़ते अपराधों सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया। शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ने और नाइट कल्चर के नाम पर नशाखोरी का विरोध जताते हुए शिवराज सरकार को घेरा।

भाजपा सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया की, शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं असुरक्षित हैं, लूट, हत्या, चोरी जैसी वारदातें लगातार शहर में बढ़ रही हैं। नाइट कल्चर के नाम पर शहर में नशाखोरी भी सामने आ रही है। यह बात कहते हुए सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, भाजपा की शिवराज सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। इस चुनाव के बाद कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और कानून व्यवस्था सुधरेगी। उन्होंने कहा कि, मुंह पर काली पट्टी बांधकर यह मौन प्रदर्शन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता जनार्दन के लिए उग्र प्रदर्शन भी करेगी। साल के अंतिम माह में संभवत विधानसभा चुनाव होने को है जिसको लेकर कांग्रेस सत्ताधारी दल बीजेपी अलग-अलग योजनाओं पर घेराबंदी करने में लगी है, इसी के तहत आज यह प्रदर्शन किया गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1693512386794181026?t=QL4kMlNCp_CSdungKGm3pg&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले)  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts