Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:- गमछे से गला घोंटकर कोरियोग्राफर की हत्या, भाई के जन्मदिन मनाकर निकला – फिर नहीं लौटा

Follow on Google News
इंदौर:- गमछे से गला घोंटकर कोरियोग्राफर की हत्या, भाई के जन्मदिन मनाकर निकला – फिर नहीं लौटा
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से लापता हुए कोरियोग्राफर का शव ग्रामीण इलाके के सिमरोल क्षेत्र में मिला है जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं।शव गमछे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्थरों से कुचला गया था। मृतक की पहचान अन्नपूर्णा क्षेत्र निवासी अमित पाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिया है। दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय कोरियोग्राफर अमित पाल 1 मई को अपने भाई का जन्मदिन मनाकर देर रात कुछ देर में वापस लौटने का बोलकर गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने अन्नपूर्णा थाने में अमित की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वहीं इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिमरोल थाना क्षेत्र की आशापुरा फॉरेस्ट चौकी के पास अमित का शव नाले में पड़ा मिला है। जिसके गले पर घाव के निशान हैं और उसे पत्थरों से भी कुचला गया है। जिससे अमित की हत्या किया जाना नजर आ रहा है अज्ञात हत्यारों ने अमित के शव को दबाने के लिए शव पर कई पत्थर भी रख दिए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा है। इंदौर:-जिहादी ने मेरी जिंदगी खराब कर दी , पीड़िता ने कहा इस्लाम कबूल करने के लिए डरता धमकता था
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts