इंदौर में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर झड़प:पत्थरबाजी में बदला विवाद -कई घायल

सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर एक पक्ष के दोबारा लौटने पर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। पांच लोग घायल हुए, इलाके में तनाव फैल गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Follow on Google News
पत्थरबाजी में बदला विवाद -कई घायल

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कंजर मोहल्ले में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

 

 

ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

जानकारी के मुताबिक, रोहित नामक युवक द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर स्थानीय लोगों से कहासुनी शुरू हुई थी। पहले तो मामला सिर्फ बहस और गाली-गलौज तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष पहले मौके से हट गया, लेकिन थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ दोबारा लौटकर आया और फिर हमला कर दिया।

 

इसके बाद हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान अमित और उसके साथियों पर गंभीर हमला किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: भोपाल: एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी से 175 यात्री फंसे

हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts