लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

इंदौर - लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर शहर के कारोबारियों को करोड़ों की फिरौती मांगकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है।
यह भी देखें: सड़क पर गुंडागर्दी: इंदौर में वसूली गैंग का खौफ, परिवार को बीच सड़क बनाया निशाना
व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट ने संपर्क
मामला 14 अप्रैल 2026 का है, जब बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस नंबर पर व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट के जरिए खुद को “हेरी बॉक्सर” बताने वाले व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए सीधे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम न देने पर दम्मानी और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई, जिससे कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया।
यह भी देखें: इंदौर में फर्जी डिग्री का बड़ा खेल: 32 से ज्यादा डॉक्टरों पर आरोप, जांच के आदेश
सोपा था टारगेट की रेकी का जिम्मा
क्राइम ब्रांच ने दोनों मामलों में तत्काल केस दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार राजपाल चंद्रावत को खरगोन की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राजपाल ने खुलासा किया कि उसने ही सोनू उर्फ रितेश को टारगेट की रेकी का जिम्मा सौंपा था। सोनू ने जानकारी जुटाकर उसे दी और फिर यह डिटेल गैंग के विदेश में बैठे संचालकों तक पहुंचाई गई।












