Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : कार ओवरटेक विवाद में एक की मौत, शादी कर पत्नी और परिवार के साथ लौट रहा था महू; बदमाशों ने चाकू से किया था हमला; चार आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : कार ओवरटेक विवाद में एक की मौत, शादी कर पत्नी और परिवार के साथ लौट रहा था महू; बदमाशों ने चाकू से किया था हमला; चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार ओवरटेक करने के बाद हुए विवाद में चाकू लगने से घायल एक भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिस भाई की मौत हुई उसकी शनिवार को ही शादी हुई थी। वह पत्नी और परिवार के साथ अपने घर महू लौट रहा था। वहीं पुलिस ने रविवार रात हमला करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात कनाड़िया ब्रिज के नजदीक सर्विस रोड की है। एसयूवी कार से एक परिवार भोपाल से महू के शांतिनगर अपने घर जा रहा था। कार में दीपक पुत्र लक्ष्मीनारायण सोंधिया और उसका भाई राजकुमार, भाभी आरती, पत्नी पूजा और मां कैलाशी, पिता लक्ष्मीनारायण, दो बेटियां और एक रिश्तेदार सवार थे। इसी दौरान एक अन्य कार में सवार युवकों ने गलत तरीके से उनकी कार को ओवरटेक किया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपियों ने आगे जाकर दीपक को रोका और कार से उतार कर मारपीट शुरू कर दी। बदमाश दोनों भाई दीपक और राजकुमार के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद पीछे से आ रही बदमाशों की दूसरी कार भी वहां रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।

मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। सद्दाम पर कई बड़े अपराध दर्ज हैं, उसका विवाद सलमान लाला गैंग से हुआ था। जिसमें एमवाई अस्पताल में हुए विवाद के दौरान गोली चलाने की घटना भी सामने आई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही सद्दाम और उसके साथियों ने एक परिवार पर सरेराह हमला कर दिया। घटना से समय सभी आरोपी नशे में धुत थे।

शादी करके लौट रहा था मृतक

मृतक दीपक के परिवार ने बताया कि, दीपक की शादी उत्तर प्रदेश की रहने वाली पूजा नमक लड़की से तय हुई थी। पूरा परिवार उत्तर प्रदेश गया हुआ था और उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शादी करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। जहां भोपाल से होते हुए वे इंदौर आए और महू जा रहे थे। लेकिन कनाड़िया ब्रिज के पास कार ओवरटेक करने  को लेकर यह विवाद हुआ। जिसमें आरोपियों ने दीपक और राजकुमार पर चाकू से वार किए। https://twitter.com/psamachar1/status/1690970423729459200?t=Cb2DFDgMZGp2ca8CiOFC7Q&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में कार ओवरटेक करने पर विवाद : भोपाल से महू जा रहे परिवार पर कनाड़िया ब्रिज पर हमला, दो कारों में सवार बदमाशों ने दो भाइयों पर किया चाकू से हमला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts