Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन-गरोठ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राले ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर; दो लोग गंभीर घायल

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर पिपलिया धम्मा के पास तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए।
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राले ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर; दो लोग गंभीर घायल
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर भीषण हादसा

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गड्ढे भरने के काम के चलते सड़क किनारे खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

सीमेंट से भरा ट्राला पिकअप से टकराया

घटना सुबह करीब 10 बजे झारडा थाना क्षेत्र के पिपलिया धम्मा के पास हुई। यहां नेशनल हाईवे पर गड्ढे भरने का काम चल रहा था। इसी वजह से एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान सीमेंट की बोरियों से भरा ट्राला गरोठ से उज्जैन की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्राले ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।

दोनों वाहन पलटे, सड़क पर बिखरीं सीमेंट की बोरियां

टक्कर के बाद पिकअप क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। वहीं, संतुलन बिगड़ने से ट्राला भी सड़क पर पलट गया। हादसे में हाईवे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और ट्राले में भरी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। दोनों वाहनों के पलटने से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Ujjain

राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल आगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया।

ट्राला चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही झारडा थाना प्रभारी सुरेंद्र गरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों के कारण प्रभावित यातायात को संभाला। फिलहाल पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts